भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, राहुल गांधी और कुमारस्वामी को बताया जोकर

कर्नाटक के भाजपा विधायक बसवराज बोमाई ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को जोकर कहते हुए उन्हें राजनीति में जीरो कहा है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:37 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:37 AM (IST)
भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, राहुल गांधी और कुमारस्वामी को बताया जोकर
भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, राहुल गांधी और कुमारस्वामी को बताया जोकर

हुबली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव के चलते नेताओं की बदजुबानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश में कई नेताओं के विवादित बयान के बाद अब कर्नाटक में भी भाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। कर्नाटक में भाजपा विधायक बसवराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को जोकर कहा है।

शुक्रवार सुबह मीडिया से बात करते हुए बसवराज बोमाई ने पीएम मोदी को 'हीरो' तो राहुल और कुमारस्वामी को 'जीरो' कहकर संबोधित किया। बसवराज ने कहा कि ये तो देश का वोटर ही तय करेगा कि कौन हीरो है और कौन जीरो। बोमाई का यह बयान पीएम मोदी को हीरो और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को जीरो के रूप में दिया गया है। 

राहुल और कुमारस्वामी को हास्यास्पद कहते हुए बोमाई ने कहा, 'ये दोनों (राहुल और कुमारस्वामी) जब भी बोलते हैं, जिस तरह से चलते हैं और जैसा इनका बॉडी लैंग्वेज है, इससे लोगों ने तय कर लिया है कि देश में हीरो कौन है और जीरो कौन है?' लोकसभा चुनाव के दौरान लिंगायत मुद्दे पर सवाल उठाते हुए बोमाई ने कांग्रेस पार्टी पर 'फूट डालो और राजनीति करो' का गंभीर आरोप लगाया है।

चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से कर्नाटक में लिंगायत के मुद्दे को नौटंकी करार देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्रिटिश हुकूमत की तरह है, जिसका प्रमुख उद्देश्य फूट डालो राजनीति करो है। कांग्रेस का यह असफल प्रयास है। कर्नाटक में कांग्रेस के सदस्यों के बीच आंतरिक कलह मची हुई है। लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा दिए जाने वाले मुद्दे पर कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने पहले ही माफी मांग ली है।

chat bot
आपका साथी