सुखराम जी! वीरभद्र को सीएम रहते झप्पी मारी होती तो मंडी का कायाकल्प होता : रामस्वरूप

Ramswaroop Hit Sukhram family सुखराम ने पहले झप्पी डाली होती तो छोटी काशी का कायाकल्प होता।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 01:36 PM (IST)
सुखराम जी! वीरभद्र को सीएम रहते झप्पी मारी होती तो मंडी का कायाकल्प होता : रामस्वरूप
सुखराम जी! वीरभद्र को सीएम रहते झप्पी मारी होती तो मंडी का कायाकल्प होता : रामस्वरूप

मंडी, जेएनएन। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने नामांकन भरने के बाद सुखराम परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं भिखारी हूं, भिखारी रहूंगा, पंडित सुखराम की तरह दुराचारी व भ्रष्टाचारी नहीं। उन्होंने कहा अनिल अपना धर्म भूल संत बन बैठे हैं। वीरभद्र छह बार मुख्यमंत्री रहे सुखराम ने कभी झप्पी नहीं डाली। सुखराम ने पहले झप्पी डाली होती तो छोटी काशी का कायाकल्प होता। मंडी से खिलवाड़ सुखराम ने किया। कर्म सिंह की पीठ में छुरा घोंपा था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा आश्रय का वही हश्र होगा, जो पिछली बार प्रतिभा सिंह का हुआ था। सुखराम की तरह परिवार का पोषण करने नहीं आए हैं, कांग्रेस ने आज तक किसी को एनासिन तक मुफ्त नहीं दी। सोनिया गांधी 10 साल मनमोहन सिंह के सिर पर देवी बनकर बैठी रही। सत्ती ने कहा, सुखरामजी भाजपा परिवार पोते-पोतियों का नहीं कार्यकर्ताओं का है। भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनाती है, कांग्रेस की तरह पोते-पोतियों को नहीं। हमारे नेताओं को गाली निकालेंगे, तो बाजू काट देंगे।

chat bot
आपका साथी