जीत का चौका लगाएंगे अनुराग ठाकुर और राम लाल ठाकुर हार का: जयराम ठाकुर

Lok Sabha Election 2019 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जीत का चौका लगाएंगे और राम लाल ठाकुर हार का।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 01:32 PM (IST)
जीत का चौका लगाएंगे अनुराग ठाकुर और राम लाल ठाकुर हार का: जयराम ठाकुर
जीत का चौका लगाएंगे अनुराग ठाकुर और राम लाल ठाकुर हार का: जयराम ठाकुर

हमीरपुर, रणवीर ठाकुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने वीरवार को दोपहर बाद 12 बजकर 15 मिनट पर अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रिचा वर्मा के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने भोटा चौक से गांधी चौक तक रैली निकाली। अनुराग ठाकुर के नामांकन पत्र के दौरान हमीरपुर में भारी भीड़ देखने को मिली हैं । इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जीत का चौका लगाएंगे और राम लाल ठाकुर हार का चौका लगाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र में जुटी भीड़ को देकर अनुराग की जीत सुनिश्चित हैं। उन्होंने कहा देश में मोदी एक बड़ा नेतृत्व, आतंकवाद के खिलाफ लड़ी लड़ाई लड़ने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए सेना को मोदी ने छूट दी और शहीदों का बदला लेने के लिए सर्जिल स्ट्राइक भी की। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को गांधी चौक पर भाजपा की उमड़ी भीड़ को देखना चाहिए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए वोट देने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने केन्द्र की योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को वोट मांगने की सलाह दी हैं। उन्होंने केन्द्र की पूर्व यूपीए सरकार को घोटाले व भ्रष्टाचार की सरकार करार दिया।

प्रदेश भाजपा प्रभारी तीर्थ राम रावत ने कहा कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर वोट मांगे और भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाएं।

भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की भीड़ पर गदगद दिखे । उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं और संससदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर मेरी जीत को पक्का किया हैं । उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की चारों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत को सुनिश्चित बनाना हैं । 

chat bot
आपका साथी