Palamu, Lok Sabha Election 2019: EVM की निगरानी में रतजगा कर रहे भाजपा-राजद के कार्यकर्ता

Palamu Lok Sabha Election 2019. ईवीएम की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए वज्रगृह के बाहर टेंट में सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर रहे हैं भाजपा और राजद के कार्यकर्ता।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 21 May 2019 07:25 AM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 07:33 AM (IST)
Palamu, Lok Sabha Election 2019: EVM की निगरानी में रतजगा कर रहे भाजपा-राजद के कार्यकर्ता
Palamu, Lok Sabha Election 2019: EVM की निगरानी में रतजगा कर रहे भाजपा-राजद के कार्यकर्ता

पलामू, जेएनएन। Palamu, Lok Sabha Election 2019 - हार-जीत और सीटों की संख्या को लेकर तमाम तरह की अटकलों के बीच पलामू लोकसभा क्षेत्र के दो मुख्य प्रत्याशियों के समर्थक बैरिया स्थित वज्रगृह में 24 घंटे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर नजर रखे हुए हैं। यहीं से विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा हार-जीत का गणित सेट किया जा रहा है।

सोमवार को तपती दोपहर में जब वज्रगृह की स्थिति का जायजा लेने जागरण की टीम बैरिया कृषि बाजार समिति पहुंची तो वहां राजद प्रत्याशी घूरन राम के समर्थन राजेश्वर राम मुस्तैद मिले। भाजपा व राजद के अलावा किसी अन्य दल या निर्दलीय प्रत्याशी का कोई प्रतिनिधि यहां नजर नहीं आया। राजेश्वर राम ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वज्रगृह के प्रवेश द्वार के समीप टेंट लगाया गया है।

यहां से संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा के लिए बनाए गए वज्रगृह के अंदर रखे ईवीएम की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी हो रही है। राजद की ओर 24 घंटे निगरानी के लिए सोनू कुमार व कृष्णा जी सहित अन्य कार्यकर्ता रोस्टरवार ड्यूटी कर रहे हैं। बताया कि रात में तो मौसम कुछ हद तक ठीक रहता है, लेकिन तपती धूप में दिन गुजारना मुश्किल होता है।

यहां पता चला कि भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम के प्रतिनिधि भी प्रतिदिन देर शाम में यहां पहुंचते हैं। बाहर लगे टेंट से आगे जाने की किसी को इजाजत नहीं है। पूरा केंद्र अद्र्धसैनिक बलों की हिफाजत में है। पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद स्वयं यहां कैंप कर रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी