Lok Sabha Election 2019: Rajmahal पर कब्जे की लड़ाई से पीछे हटे सोनाराम, JMM और BJP में टक्कर

Rajmahal नाम वापसी के बाद राजमहल की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। यहां वर्तमान सांसद झामुमो प्रत्याशी विजय हासंदा और भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के बीच कड़ा मुकाबला है।

By mritunjayEdited By: Publish:Fri, 03 May 2019 02:01 PM (IST) Updated:Fri, 03 May 2019 02:01 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: Rajmahal पर कब्जे की लड़ाई से पीछे हटे सोनाराम, JMM और BJP में टक्कर
Lok Sabha Election 2019: Rajmahal पर कब्जे की लड़ाई से पीछे हटे सोनाराम, JMM और BJP में टक्कर

साहिबगंज, जेएनएन। राजमहल लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को निर्दलीय सोनाराम मड़ैया ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब मैदान में 14 प्रत्याशी बच गए हैं। नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद 15 प्रत्याशी लोकसभा सीट के लिए बच गए थे।

निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह के कार्यालय में गुरुवार को चुनाव आयोग के प्रेक्षक प्रसन्न वैंकट वी, उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, राजमहल के अनुमंडल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की मौजूदगी में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। एक निर्दलीय का नाम वापस होने के बाद 14 प्रत्याशी बच गए हैं। इसके बाद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का भी आवंटन कर दिया गया।

नाम वापसी के बाद राजमहल की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। यहां वर्तमान सांसद झामुमो प्रत्याशी विजय हासंदा और भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के बीच कड़ा मुकाबला है।

नाम वापसी के बाद बचे प्रत्याशी नाम पार्टी             चुनाव चिह्न गोपीन सोरेन        माकपा हसिया हथौड़ा तारा वैद्यनाथ पहाडिय़ा    बसपा हाथी मोनिका किस्कू      तृकां पुष्प और तृण विजय कुमार हांसदा  झामुमो तीर व धनुष हेमलाल मुर्मू        भाजपा कमल नीरज हेम्ब्रम        आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक  बाघ  महाशय टुडू       हिंदुस्तान निर्माण दल       वाटर टैंक मेरीनिशा हांसदा     बहुजन मुक्ति पार्टी        एयरकंडीशन  मंडल हांसदा        निर्दल                 बल्ला क्रिस्टोफर मुर्मू      निर्दल                 बल्लेबाज बनार्ड हेम्ब्रम       निर्दल                 आटो रिक्शा महेश पहाडिय़ा      निर्दल                 बोतल मंगल मरांडी       निर्दल                 टेलीविजन  महेंद्र हांसदा       निर्दल                 डीजल पंप

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी