Banka Lok Sabha Election Result 2019: JDU के गिरधारी ने RJD के जयप्रकाश को हराया

Banka Lok Sabha Election Result 2019 बांका लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से गिरधारी यादव राजद से जयप्रकाश नारायण यादव और एनसीपी से सुशील कुमार सिंह के बीच मुकाबला था।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 02:01 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 09:28 AM (IST)
Banka Lok Sabha Election Result 2019: JDU के गिरधारी ने RJD के जयप्रकाश को हराया
Banka Lok Sabha Election Result 2019: JDU के गिरधारी ने RJD के जयप्रकाश को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Banka Lok Sabha Election Result: बांका लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी गिरिधारी यादव यहां से लगभग एक लाख 66 हजार 597 वोट से जीत गए। यहां से मौजूदा सांसद और राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव बांका से चुनाव हार गये हैं। मुकाबले में तीसरा स्थान भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद पुतुल कुमारी तीसरे स्थान पर रही। जदयू प्रत्याशी गिरिधारी यादव को चार लाख पांच हजार 894 वोट मिले। जबकि निवर्तमान सांसद राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को दो लाख 39 हजार 297 मत प्राप्त हुए।

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, बांका लोकसभा क्षेत्र से जय प्रकाश नारायण यादव का निर्वाचन हुआ। उन्हें 285150 वोट मिले। उनकी पार्टी राजद है। उन्होंने पुतुल कुमारी को 10144 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 58.04 प्रतिशत वोट पड़े।

बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बांका का महत्वपूर्ण स्थान है। देश के लिए 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र का अस्तित्व नहीं था, 1957 में इसे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में गठित किया गया। बांका में ही जिला मुख्यालय के सभी बड़े दफ्तर हैं। यह क्षेत्र झारखंड सीमा से जुड़ता है। यह क्षेत्र वनसंपदा से भरपूर है। यहां साल, आबनूस, आसन, केंदु और महुआ के वृक्ष बहुतायत में मिलते हैं। इस क्षेत्र में जंगली हंस, बतख, चील और बटेर जैसे पक्षी निवास करते हैं। यहां गन्ना से गुड़ उत्पादन के लिए कई मिले हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी