LokSabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन के डर से कांप रही भाजपा, शून्य पर होगी आउट

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके डर से भाजपा कोडरमा से प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। महागठबंधन के डर से भाजपा ने कोडरमा चतरा और रांची में अपने सांसदों का टिकट होल्ड पर रखा है।

By mritunjayEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 01:36 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 01:36 PM (IST)
LokSabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन के डर से कांप रही भाजपा, शून्य पर होगी आउट
LokSabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन के डर से कांप रही भाजपा, शून्य पर होगी आउट
धनबाद, जेएनएन। झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन के डर से भाजपा कांप रही है। वह चुनाव में शून्य पर आउट होगी। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर झाविमो, कांग्रेस और झामुमो गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी। 
मरांडी ने गुरुवार को धनबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके डर के कारण भाजपा कोडरमा से प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। महागठबंधन के डर से भाजपा ने कोडरमा, चतरा और रांची में अपने सीटिंग सांसदों का टिकट होल्ड पर रखा है। मरांडी खुद कोडरमा से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में उनकी जीत होगी। पूर्व मुख्यमंत्री आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े एक मामले में धनबाद कोर्ट में पेश होने आए थे। कहा, झाविमो के नेता और कार्यकर्ता महागठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जी-जान लगा देंगे।
chat bot
आपका साथी