Lok Sabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन टूटा, चतरा से सुभाष-पलामू से घूरन होंगे RJD उम्‍मीदवार

Lok Sabha Election 2019. राजद ने सुभाष यादव को चतरा से दिया टिकट। पलामू से घूरन राम को टिकट देने की तैयारी। राबड़ी देवी ने कहा दोनों सीटें न मिलीं तो लड़ाएंगे 14 प्रत्याशी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 06:17 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 06:16 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन टूटा, चतरा से सुभाष-पलामू से घूरन होंगे RJD उम्‍मीदवार
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में महागठबंधन टूटा, चतरा से सुभाष-पलामू से घूरन होंगे RJD उम्‍मीदवार

रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड में महागठबंधन टूट गया है। लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने महागठबंधन से अलग राह पकड़ते हुए चतरा और पलामू दोनों संसदीय सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतार दिए है। पार्टी ने सुभाष यादव को चतरा से राजद का उम्मीदवार घोषित कर, सिंबल भी अलाॅट कर दिया है, जबकि महागठबंधन में हुए सीट बंटवारे के तहत चतरा कांग्रेस के खाते में थी। राजद को पलामू सीट मिली थी। वहीं, राजद ने पलामू सीट से भी घूरन राम को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजद ने चतरा के बाद पलामू में प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस को अपने कड़े तेवर दिखाए हैं। पलामू से इस लोकसभा चुनाव में प्रत्‍याशी बनाए गए घूरन राम पूर्व में सांसद रह चुके हैं।

राजद ने जिस तरीके से प्रत्याशी का एलान किया है उससे महागठबंधन पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, मंगलवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दिल्ली चले गए हैं। वहां वे कांग्रेस के साथ चुनाव की तैयारियों की चर्चा करने गए हैं। हालांकि राजद के इस फैसले के बाद महागठबंधन के अन्य दलों झामुमो, कांग्रेस और झाविमो का क्या रुख होगा यह आने वाला वक्त बताएगा।

सुभाष यादव राजद के वरिष्ठ नेता हैं तथा चतरा में उनका काफी जनसमर्थन है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुभाष यादव को चतरा से चुनाव लडऩे का सिंबल-टिकट अपने हाथों से दिया, साथ ही पार्टी नेताओं को इस बात का संकेत भी दिया कि चतरा तथा पलामू सीट अगर राजद को नहीं मिली तो 14 सीट पर राजद चुनाव प्रत्याशी उतारेगा। राजद के इस फैसले से गठबंधन में दरार आ चुका है।

अब सवाल है कि कांग्रेस अगर चतरा सीट से उम्मीदवार खड़ा करती है तो गठबंधन टूटना तय है। सूत्रों की मानें तो राजद ने चतरा का टिकट सुभाष यादव को देने से पूर्व झारखंड की सभी 14 सीटों पर अपना प्रत्याशी भी तलाश लिया है। यहां तक कि राजद के आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को इस संबंध में दिशानिर्देश भी दे दिए हैं।

chat bot
आपका साथी