Agra Lok Sabha Election Result 2019: आगरा से भाजपा के एस पी सिंह बघेल ने दर्ज की जीत

Agra Lok Sabha Election Result 2019 आगरा से भाजपा के एस पी सिंह बघेल ने पार्टी को जीत दिलाई है।

By NiteshEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 09:29 AM (IST)
Agra Lok Sabha Election Result 2019: आगरा से भाजपा के एस पी सिंह बघेल ने दर्ज की जीत
Agra Lok Sabha Election Result 2019: आगरा से भाजपा के एस पी सिंह बघेल ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। Agra Lok Sabha Election Result 2019: आगरा से भाजपा के सत्‍यपाल सिंह बघेल ने 646875 वोट पाकर बीजेपी को जीत दिलाई है। यहां से बसपा के मनोज कुमार सोनी 435329 वोट हासिल कर दूसरे स्‍थान पर हैं। वहीं कांग्रेस के प्रीत हरित 45149 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

वर्ष 2014 में आगरा लोकसभा क्षेत्र से राम शंकर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 583,716 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने बसपा के नारायण सिंह सुमन को 286736 वोटों से हराया। 2014 में कुल प्रतिशत वोट पड़े। मुगलकालीन राजधानी रहा आगरा ताजमहल के लिए दुनिया में विख्यात है। आजादी से लेकर आपातकाल तक यहां कांग्रेस का एकक्षत्र राज रहा।

वर्ष 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के प्रत्याशी शंभूनाथ चतुर्वेदी ने कांग्रेस के नेता सेठ अचल सिंह को हराया। उसके बाद हुए मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याीशी और पूर्व सांसद सेठ अचल सिंह के पुत्र निहाल सिंह जैन ने कांग्रेस और परिवार की विरासत को फि‍र से हासिल कर लिया। 

वर्ष 1989 में भाजपा-जनतादल के संयुक्त प्रत्या्शी अजय सिंह ने जीत दर्ज की उसके बाद से कांग्रेस का वर्चस्वफ समाप्तम हो गया। क्रमश: दो-दो बार यहां से भाजपा के भगवान शंकर रावत और सपा प्रत्याशी और सिने अभिनेता राजबब्बर सांसद रहे। वर्ष 2009 से पूर्व हुए परिसीमन में आगरा संसदीय क्षेत्र को काटकर फतेहपुर सीकरी नाम से नया संसदीय क्षेत्र बना दिया गया।

आगरा संसदीय क्षेत्र (सुरक्षित) से रामशंकर कठेरिया दो बार से लगातार सांसद हैं। यमुना के किनारे बसी ये लोकसभा आलू, बाजरा के लिए प्रसिद्ध है। पेठा, जूता, लैदर गुड्स उद्योग, हैंडीक्राफ्ट प्रमुख कारोबार हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी