Lok Sabha Election 2019 Phase 5 Voting: बिहार में 21 प्रत्याशी दागदार, 30 करोड़पति

Lok Sabha Election 2019 Phase 5 Voting बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के करीब 26 फीसद प्रत्याशी दागदार हैं। वहीं 30 प्रत्याशी करोड़पति भी हैंं।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 06 May 2019 04:50 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 Phase 5 Voting: बिहार में 21 प्रत्याशी दागदार, 30 करोड़पति
Lok Sabha Election 2019 Phase 5 Voting: बिहार में 21 प्रत्याशी दागदार, 30 करोड़पति

पटना [जेएनएन]। बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। इस चुनाव करीब 26 फीसद प्रत्याशी दागदार हैं। बिहार इलेक्शन वाच और एडीआर रिपोर्ट के अनुसार पांचवें चरण के कुल 82 प्रत्याशियों में से 21 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय भी शामिल हैं। वहीं पांचवें चरण में 30 प्रत्याशी करोड़पति हैं। सबसे धनी मुजफ्फरपुर के भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद हैं, जबकि चंद्रिका राय दूसरे सर्वाधिक धनी हैं।
लालू के समधी के खिलाफ तीन मुकदमे 
रिपोर्ट के अनुसार राजद सुप्रीमो लालू यादव के समधी भले ही पांचवें चरण में दूसरे सर्वाधिक धनी हैं, लेकिन उनके खिलाफ तीन मुकदमे भी हैं। इसी तरह राजद के ही हाजीपुर प्रत्याशी शिवचंद्र राम पर भी तीन मामले दर्ज हैं। सीतामढ़ी के राजद प्रत्याशी अर्जुन राय पर भी दो मुकदमे हैं। 

जदयू के सुनील कुमार पिंटू पर छह मुकदमे 
जदयू के सीतीमढ़ी प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू पर छह मामले दर्ज हैं। भाजपा के मुजफ्फरपुर प्रत्याशी अजय राय पर एक मुकदमा दायर है। हाजीपुर के लोजपा प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस पर भी एक केस दर्ज है। इन उम्मीदवारों सहित 21 प्रत्याशी पर आपराधिक मामले हैं। शेष प्रत्याशी शपथ पत्र के अनुसार बेदाग हैं। 
सबसे धनवान भाजपा के अजय निषाद
उधर पांचवें चरण में मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद सबसे धनवान हैं। उनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ 88 लाख 67 हजार 484 रुपए की है। जबकि, वे एक करोड़ 57 लाख 14 हजार 320 रुपए के कर्जदार हैं।
इसी तरह सारण के राजद प्रत्याशी चंद्रिका राय दूसरे सर्वाधिक धनी हैं। चंद्रिका राय के पास नौ करोड़ 69 लाख 44 हजार 980 रुपए की संपत्ति है। इसके बाद भी ये 19 लाख एक हजार 831 रुपए के कर्ज में डूबे हुए हैं। 
पशुपति कुमार पारस एक करोड़ से अधिक का कर्ज
सीतामढ़ी से चुनाव लड़ रहे जदयू प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटु के पास छह करोड़ सात लाख 17 हजार 31 रुपए की संपत्ति है। इसमें उनकी चल और अचल दोनों संपत्ति है। वहीं उनपर एक करोड़ दो लाख 77 हजार 790 रुपए का कर्ज है। इसी तरह हाजीपुर से लोजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूदे रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस की संपत्ति छह करोड़ 28 लाख 34 हजार 200 रुपए की है। वहीं पारस पर 67 लाख 44 हजार 375 रुपए की देनदारी है। 
जानें कौन-कौन हैं करोड़पति
गौरतलब है कि बिहार में पाचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में वोटिंग सोमवार को हो रही है। इस चरण के करोड़पतियों की सूची में मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ रहे वज्जिकांचल विकास पार्टी के देवेंद्र राकेश, वीआइपी के राजभूषण चौधरी, बसपा की स्वर्णलता देवी, सीतामढ़ी के राजद प्रत्याशी अर्जुन राय,  आप प्रत्याशी रघुनाथ कुमार, मधुबनी के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव, हाजीपुर के राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम समेत 30 प्रत्याशी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी