मो‍दी का करिश्मा: कड़ी मेहनत, सतत प्रयास कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, भाजपा अजेय

कर्नाटक में मोदी का करिश्मा सर चढ़कर बोल रहा है। यहां पर कांग्रेस का दायरा सिकुड़ कर आधा रह गया है। वहीं रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 15 May 2018 09:12 AM (IST) Updated:Tue, 15 May 2018 12:44 PM (IST)
मो‍दी का करिश्मा: कड़ी मेहनत, सतत प्रयास कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, भाजपा अजेय
मो‍दी का करिश्मा: कड़ी मेहनत, सतत प्रयास कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, भाजपा अजेय

नई दिल्ली। कर्नाटक में मोदी का करिश्मा सर चढ़कर बोल रहा है। यहां पर कांग्रेस का दायरा सिकुड़ कर आधा रह गया है। वहीं रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। कांग्रेस की लगातार हार के बाद इस पर छत्तीमसगढ़ के सीएम ने चुटकी भी ली है।  छत्तीसगढ़ के सीएम डॉक्टर रमन सिंह का कहना है कि अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा और वो तलाशने से भी नहीं मिलेगी। पता नहीं कहां जाएगी।

कर्नाटक के चुनावी रण से जुड़ी विशेष चीजों पर एक नजर

- भाजपा के सीएम प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा दोपहर तीन बजे दिल्ली आएंगे।

- कर्नाटक में मोदी लहर बरकरार।

- भाजपा कार्यक्रताओं ने शुरू किया जश्न।  

- सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी सीट से 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे है। वहीं बादामी सीट से वह महज 160 मतों से आगे हैं।

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का कहना है कि सरकार बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों से बातचीत संभव है।  

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि कुछ देर में स्थिति साफ हो जाएगी। उनके मुताबिक वह गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत के साथ राज्य में सरकार बनाने के लिए जद एस के साथ जाने पर विचार-विमर्श करने वाले हैं।

- भाजपा के सदानंद गौड़ा ने किसी भी तरह के बाहरी समर्थन की बात को खारिज करते हुए कहा है कि पार्टी बहुमत हासिल करेगी। उनका कहना है कि बाहर से समर्थन का सवाल ही नहीं उठता है।

- येदियुरप्पा और सिद्धारमैया की सीटों पर है सभी की नजर।

- कांग्रेस और भाजपा दोनों को अपनी जीत पर भरोसा।

- भाजपा कर रही है चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने का दावा।

- कांग्रेसी नेता गहलोत का बयान, कहा सरकार बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों से बातचीत संभव।

- कर्नाटक विधानसभा के लिए 222 सीटों पर मतगणना जारी।  

- देवेगौड़ा के दोनों बेटे अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

- ईवीएम में पड़े मतों की गिनती शुरू।  

- बेल्लारी से आगे रेडडी बंधु।  

- रुझानों में भाजपा को बढ़त।  

- बादामी और चामुंडेश्वरी सीट से सिद्धारमैया पीछे, रामनगर से कुमारास्वामी आगे।  

- मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच।

- जद एस की सरकार बनाने में हो सकती है अहम भूमिका।

chat bot
आपका साथी