Pakur Assembly Election 2019: पाकुड़ में 76.10 फीसद मतदान, आलमगीर समेत 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Jharkhand Assembly Elections 2019 झारखंड की हॉट सीटों में पाकुड़ विधानसभा भी शामिल है। यहां से कांग्रेस विधायक दल के नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम चुुनाव लड़ रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 06:51 AM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 06:48 PM (IST)
Pakur Assembly Election 2019: पाकुड़ में 76.10 फीसद मतदान, आलमगीर समेत 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
Pakur Assembly Election 2019: पाकुड़ में 76.10 फीसद मतदान, आलमगीर समेत 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

पाकुड़, जेएनएन। Jharkhand Assembly Elections 2019 पांचवें और अंतिम चरण में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हो गया। यहां 76.10 फीसद मकदान हुआ। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। इनके भाग्य का फैसला 23 दिसंबर को मतगणना के दिन होगा।

झारखंड विधानसभा क्षेत्र की हॉट सीटों में पाकुड़ विधानसभा भी शामिल है। यहां से कांग्रेस विधायक दल के नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम चुुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें चुनाैती दे रहे हैं भाजपा प्रत्याशी वेणी प्रसाद गुप्ता और आजसू प्रत्याशी अकील अख्तर। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 फीसद अल्पसंख्यक मतदाता हैं। मतदान के लिए 434 बूथ बनाए गए हैं।

Jharkhand Election 2019 phase 5 Voting:  Pakur Constituency

09.00: AM: मतदान को लेकर पाकुड़ में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दो घंटे में ही नाै बजे तक 14.30 फीसद मतदान दर्ज हो गया।

chat bot
आपका साथी