Jharkhand Election Result 2019: भाजपा कार्यालय में सन्नाटा, CM रघुवर से मिलने वालों का तांता

Jharkhand Election Result 2019. संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात। कई मंत्री और विधायक भी सीएम से मिले। शाम को कार्यालय के बाहर गाडिय़ों की कतारें दिखीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 10:10 PM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 08:36 AM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: भाजपा कार्यालय में सन्नाटा, CM रघुवर से मिलने वालों का तांता
Jharkhand Election Result 2019: भाजपा कार्यालय में सन्नाटा, CM रघुवर से मिलने वालों का तांता

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Result 2019 - विधानसभा चुनाव की समाप्ति के बाद पार्टियों के दफ्तरों में अब शांति का आलम है। भाजपा कार्यालय में भी शनिवार को सन्नाटा ही देखा गया। हालांकि इसके विपरीत मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने वालोंं का तांता लगा रहा। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई नेताओं ने सीएम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी और नवीन जायसवाल भी शामिल थे।

वहीं, भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी नेताओं से औपचारिक मुलाकात की। दोपहर बाद हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल और लातेहार विधायक प्रकाश राम ने धर्मपाल सिंह से मिले। महामंत्री दीपक प्रकाश और कार्यालय प्रभारी हेमंत दास हमेशा की तरह मौजूद दिखे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत मोर्चा पदाधिकारियों ने कुछ देर के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि शाम को कार्यालय के बाहर गाडिय़ों की कतारें दिखीं।

chat bot
आपका साथी