Jharkhand Assembly Election 2019: शरद यादव बोले- एनडीए का महाराष्ट्र में पतन, झारखंड में होगा सफाया

Jharkhand Assembly Election 2019. शरद यादव झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद के लिए स्‍टार प्रचारक के तौर पर चुनाव प्रचार करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 10:18 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: शरद यादव बोले- एनडीए का महाराष्ट्र में पतन, झारखंड में होगा सफाया
Jharkhand Assembly Election 2019: शरद यादव बोले- एनडीए का महाराष्ट्र में पतन, झारखंड में होगा सफाया

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने दावा किया है कि एनडीए का महाराष्ट्र में पतन हुआ है, झारखंड में उसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश विकट संकट के दौर से गुजर रहा है और भाजपा पाकिस्तान, कश्मीर, हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को भी उसने प्रभावित कर रखा है।

वे बुधवार को प्रदेश राजद कार्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। शरद यादव ने कहा -चाहे बात आटोमोबाइल इंडस्ट्री की हो या रियल इस्टेट की, कपड़ा उद्योग, टेलीकॉम आदि तबाह है। आर्थिक मंदी ने व्यवसाय को तबाह कर दिया है। सरकार की मौजूदा नीति ने लाखों बेरोजगारों के पेट पर लात मारने का काम किया है। झारखंड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की रघुवर दास की सरकार दिल्ली और कारपोरेट घरानों के इशारे पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि रघुवर दास चौकीदार नहीं होमगार्ड हैं, जिसकी शक्ति चौकीदार से कहीं कम होती है। प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद थे। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व रिम्‍स में लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा था कि वे झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद के लिए स्‍टार प्रचारक के तौर पर चुनाव प्रचार करेंगे। झारखंड चुनाव में राजद महागठबंधन के तहत कांग्रेस और झामुमो के साथ चुनाव लड़ रहा है। एक दिन पूर्व शरद यादव राजद नेता तेजस्‍वी यादव के साथ झारखंड में मंच शेयर करते हुए नजर आए थे।

chat bot
आपका साथी