Jharkhand Election 2019: पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक पहुंचे रांची, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

Jharkhand Assembly Election 2019 भारतीय नमो सेवा दल नामक संगठन चला रहे अभिनंदन पाठक ने कहा कि झारखंड में भाजपा को पूरी ताकत से सत्ता पर काबिज करने के लिए उनकी पूरी टीम जुटेगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:46 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:46 AM (IST)
Jharkhand Election 2019: पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक पहुंचे रांची, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार
Jharkhand Election 2019: पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक पहुंचे रांची, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के रूप में देशभर में चर्चित अभिनंदन पाठक बुधवार को रांची पहुंचे। वे विधानसभा चुनाव में कैंप कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय नमो सेवा दल नामक संगठन चला रहे अभिनंदन पाठक ने बातचीत में कहा कि झारखंड में भाजपा को पूरी ताकत से सत्ता पर काबिज करने के लिए उनकी पूरी टीम काम करेगी।

अभिनंदन ने कहा, नमो सेवा दल 2014 से ही निरंतर भाजपा के समर्थन में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कलयुग मेें भारतवर्ष में दो अवतार हुए हैं। एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे रामदास अठावले। नरेंद्र मोदी निरंतर देश की प्रगति एवं विकास कर रहे हैं, जबकि रामदास अठावले बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। एक बार फिर दोहराया कि वे और उनकी पूरी टीम झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेगी।

chat bot
आपका साथी