Madhupur Assembly Election Result 2019: श्रम मंत्री राज पालीवार को मिली हार, हाजी हुसैन बने विधायक

Madhupur में राज्य के श्रम मंत्री भाजपा प्रत्याशी राज पालीवार को हार का सामना करना पड़ा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 10:02 AM (IST)
Madhupur Assembly Election Result 2019: श्रम मंत्री राज पालीवार को मिली हार, हाजी हुसैन बने विधायक
Madhupur Assembly Election Result 2019: श्रम मंत्री राज पालीवार को मिली हार, हाजी हुसैन बने विधायक

मधुपुर, जेएनएन। मधुपुर विधानसभा झारखंड राज्‍य की 81 सीटों में बेहद महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना देवघर जिले के बाल संप्रेषण गृह चरकी पहाड़ी पर हुई। झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की है। उन्होने श्रम मंत्री राज पालीवार को पराजित किया। 

उल्‍लेखनीय है कि देवघर जिले में आने वाला मधुपर का यह इलाका दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्‍सा है। शुरुआत से ही इस इलाके में चुनावी कब्‍जे की जंग भाजपा और झामुमो के बीच चलती रही है। इस जंग में दो बार भाजपा तो एक बार झामुमो को जीत हासिल हुई है।

2005, 2009 और 2014 पर एक नजर

वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा नेता राज पालीवार विधायक चुने गए। उन्‍होंने झामुमो के हुसैन अंसारी को हराया। वर्ष 2009 के चुनाव में पिछली हार का बदला झामुमो के हुसैन अंसारी ने निकाल लिया और जीत हासिल करते हुए विधायक बने। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा के राज पालीवार ने फिर से हुसैन अंसारी को हराया और विधायक बने। नगरपालिका क्षेत्र और जिले का उपखंड कार्यालय होने के चलते यह क्षेत्र राज्‍य की सियासत में भी खासा दखल रखता है।

ब्रिटिश काल में बना था जंक्‍शन

यह क्षेत्र ब्रिटिश काल में बड़े स्‍तर पर विकसित किया गया और अंग्रेजों ने यहां पर रेल चलाने के लिए मधुपुर जंक्‍शन बनाया। इस जंक्‍शन पर भाप से चलने वाले रेल के इंजनों के लिए कोयले को स्‍टोर किया जाता था। बंगाल के मशहूर लेखक सर आशुतोष मुखर्जी और उमा प्रसाद मुखर्जी इसी इलाके में रहा करते थे। इस इलाके में बहने वाली पथरो नदी और जयंती नदी बारिश के मौसम में विकराल रूप लेकर यहां के लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है।

1 Ganga Narayan Ray AJSU Party 45453 167 45620 19.88
2 Raj Paliwar Bharatiya Janata Party 64883 163 65046 28.34
3 Sanjay Kumar Singh Bahujan Samaj Party 2036 2 2038 0.89
4 Sahim Khan Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) 4205 17 4222 1.84
5 Hare Krishna Ray All India Trinamool Congress 1170 2 1172 0.51
6 Haji Hussain Ansari Jharkhand Mukti Morcha 87624 491 88115 38.4
7 Md. Ikbal All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen 9861 5 9866 4.3
8 Panchu Rawani Samajwadi Party 1064 0 1064 0.46
9 Pulis Mandal Baliraja Party 1616 0 1616 0.7
10 Raghupti Pandit Marxist Co-Ordination 1217 2 1219 0.53
11 Vijay Raj Solanki Bharat Lok Sewak Party 1138 0 1138 0.5
12 Sahud Mian Hindustani Awam Morcha (Secular) 1614 0 1614 0.7
13 Budhdev Murmu Independent 2239 2 2241 0.98
14 NOTA None of the Above 4514 6 4520 1.97
  Total   228634 857 229491  
chat bot
आपका साथी