Jharkhand Election 2019: CM भूपेश बघेल ने कहा- BJP के खुद के साथी नहीं हैं उसके साथ

Jharkhand Election 2019 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि पूरे देश में बैंकों को लूटा चुकी भाजपा झारखंड में लैंड बैंक बना रही है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 12:33 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 02:09 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: CM भूपेश बघेल ने कहा- BJP के खुद के साथी नहीं हैं उसके साथ
Jharkhand Election 2019: CM भूपेश बघेल ने कहा- BJP के खुद के साथी नहीं हैं उसके साथ

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019  विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के परिणाम के बाद देश का मूड बदल रहा है और झारखंड में भी कुछ ऐसा ही हाल है। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी से पूछा कि वही बता दें कि आखिर 5 साल में क्या किया है। रघुवर दास की उपलब्धि यही दिखती है कि उन्होंने हाथी को उड़ाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के साथियों में भगदड़ मची हुई है। इनके खुद के मंत्री सरयू राय भी ताल ठोक रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि इनके साथ न आजसू है और न लोजपा. साथ ही जदयू भी इनका विरोध कर रही हैं। जबकि उन्होंने शिवसेना को कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर समर्थन दिया है।

chat bot
आपका साथी