Jharkhand Assembly Election 2019: चुनाव प्रचार में फिल्मी गीतों का तड़का..आरंभ है प्रचंड

Jharkhand Assembly Election 2019 हटिया व रांची विधानसभा के प्रत्याशी फिल्मी गीतों के जरिये वोट की अपील कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी व नागपुरी गीत से प्रचार किया जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 12:14 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 12:14 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: चुनाव प्रचार में फिल्मी गीतों का तड़का..आरंभ है प्रचंड
Jharkhand Assembly Election 2019: चुनाव प्रचार में फिल्मी गीतों का तड़का..आरंभ है प्रचंड

रांची, जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 चुनाव की सरगर्मियों में मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी एक से बढ़कर एक तरीके अपना रहे हैं। इसमें सर्वाधिक उपयोग फिल्मी गीतों का किया जा रहा है। फिल्मी गीतों पर प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई इसे अपने प्रचार वाहन में चला है। कोई नुक्कड़ सभा में और कोई वीडियों में इस्तेमाल कर रहा। कोई कलाकार मंडली का सहारा ले रहा। हिंदी फिल्मी गीतों से लेकर भोजपुरी व नागपुरी गीत तक का इस्तेमाल हो रहा है। प्रत्याशियों व समर्थकों की ओर से सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रचार के लिए अपलोड किये जा रहे वीडियो में भी फिल्मी गानों का तड़का लगा हुआ है।

प्रत्याशी एक से बढ़कर एक जोशीले गानों का चुनाव कर अपने पक्ष में प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।  फिल्म गुलाल का गाना ..आरंभ है प्रचंड, बोल मस्तकों के झुंड, आज जंग की घड़ी में तुम दहाड़ दो..प्रत्याशियों को बेहद लुभा रहा है। पीयूष मिश्रा के इस गीत का इस्तेमाल पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ हो रहा है। इसके अलावा फिल्म केशरी का गाना तेरी मिïट्टी में मिल जावां के जरिये भी प्रत्याशी वोटरों को इमोशनल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, हटिया व रांची सीट से भाजपा के दोनों प्रत्याशी मेरा देश बदल रहा है... आगे बढ़ रहा है। गीत के माध्यम से भी अपने वोटरों को साधने में लगे हैं।

फिल्मी गीतों में चढ़ा चुनावी रंग

इसके अलावा कई फिल्मी गीतों का प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। उसी धुन पर लिरिक्स के शब्दों को बदल कर नए गीत बना रहे हैं। इनमें काली घटाएं बरखा सावन... गीत के शब्दों को बदल कर कमल खिला है कमल खिलेगा... हर बार बीजेपी को जिताएंगे।

रांची विधानसभा सीट के प्रत्याशियों में बॉलीवुड व भोजपुरी गीत के बीच टक्कर

हालांकि रांची विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी जहां उड़ जा अब तेरी बारी है...। तुझे वक्त बदलना है...। जैसे गीतों से वोटरों को आकर्षित करने में लगी हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह बॉलीवुड, भोजपुरी व नागपुरी गीतों के माध्यम से वोटरों से वोट की अपील कर रहे हैं। इनमें भोजपुरी का चर्चित गाना ठीक है...के शब्द बदल कर भाजपा को लाना है, कमल फुल खिलाना है... रांची विधानसभा से सीपी सिंह को जीताना है। ठीक है। आदि गीतों से वोटरों को लुभा रहे हैं।

हटिया विधानसभा सीट के प्रत्याशी आरंभ है प्रचंड है से लुभा रहे हैं वोटरों को

हटिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल व कांग्र्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव आरंभ है प्रचंड है गीत के जरिए वोटरों को लुभाने की कोशिश में हैं। इसके अलावा अजयनाथ शाहदेव फिल्म केशरी के गीत तेरी मिïट्टी में मिल जावां गीत से भी वोटरों को लुभाने की जुगत में जुटे हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी नवीन मेरा देश बदल रहा है... आगे बढ़ रहा है गीत का सहारा भी ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी