Jharkhand Assembly Election 2019: मनोज तिवारी के भाेजपुरी बोल... आ गइल बानी जा तोरा मनोज

Jharkhand Assembly Election 2019. चतरा में मनोज तिवारी ने भाजपा के प्रत्‍याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 03:14 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: मनोज तिवारी के भाेजपुरी बोल... आ गइल बानी जा तोरा मनोज
Jharkhand Assembly Election 2019: मनोज तिवारी के भाेजपुरी बोल... आ गइल बानी जा तोरा मनोज

पत्थलगडा (चतरा) जासं। Jharkhand Assembly Election 2019 - सांसद सह दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को चतरा के पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा प्रत्याशी किशुन कुमार दास के पक्ष में चुनाव सभा की। मनोज तिवारी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय के मैदान में विशाल जन सभा को संबोधित किया।

उन्होंने लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगे और भोजपुरी गीत सुनाकर समां बांधा। साथ ही भोजपुरी में संवाद कर लोगों के दिलों तक पहुंचने की भी कोशिश की। मनोज तिवारी अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों से मुखातिब हुए। कहा- सभे मन के जोहार, आ गइल बानीजा तोरा मनोज तिवारी..। इसके बाद ग्रामीणों ने मनोज तिवारी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगा कर उनकी हौसला आफजाई की। फिर भोजपुरी सिनेमा के इस सिने स्टार ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत और देवी पचड़ा गा कर उपस्थित जन समूह से खूब तालियां बटोरी।

जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने जो कुछ किया वह पूरे हिन्दुस्तान के लिए मिशाल है। आयुष्मान योजना, घर-घर शौचालय, आवास, पेंशन, गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं मोदी एवं झारखंड की ही सरकार ने लोगों को दी है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में आयुष्मान योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना लागू नहीं है।

दिल्ली में गरीबों को पूरा हक नहीं मिल रहा है। आज दिल्ली बर्बादी की कगार पर है। इसकी एक कमी है, क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार नहीं है। दिल्ली जैसे बर्बादी से बचना है तो अपने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को चुनिए। उन्होंने जनसभा में उपस्थित जनसमूह को भोजपुरी में गुदगुदाते हुए एक बार फिर से प्रदेश में स्थिर और भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी