Jharkhand Assembly Election 2019: पलामू में बोले केशव प्रसाद मौर्य- BJP जो कहती है, वह करती है

Jharkhand Assembly Election 2019 यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलामू में चुनावी सभा को संबोधित किया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 03:27 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 03:27 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: पलामू में बोले केशव प्रसाद मौर्य- BJP जो कहती है, वह करती है
Jharkhand Assembly Election 2019: पलामू में बोले केशव प्रसाद मौर्य- BJP जो कहती है, वह करती है

पलामू, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के चुनाव अभियान के लिए यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को पलामू पहुंचे। यहां उन्होंने पांकी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लेस्लीगंज मध्य विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। भाजपा के मेनिफेस्टो में धारा 370 था, जिसे निपटारा करके दिखाया। 400 वर्षों से लटका राम मंदिर मामला को भी निपटाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पिछली रघुवर सरकार में काफी विकास के काम हुए हैं। और विकास के लिए फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।

chat bot
आपका साथी