Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : बहरागोड़ा में एएसआइ की हृदयगति रुकने से मौत

Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पचांडो कलस्टर में तैनात एएसआइ हरीश चंद्र गिरी की शनिवार की सुबह मौत हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:58 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : बहरागोड़ा में एएसआइ की हृदयगति रुकने से मौत
Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : बहरागोड़ा में एएसआइ की हृदयगति रुकने से मौत

जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पचांडो कलस्टर में तैनात एएसआइ हरीश चंद्र गिरी की शनिवार की सुबह मौत हो गई। वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महनाजपुर थाना क्षेत्र के दरबासागर गांव के निवासी थे। वे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में बिहार के बरौनी में तैनात थे। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है। 

बताया गया कि एएसआइ गिरी चुनाव कार्य में भाग लेने के लिए बहरागोड़ा आए थे। वे रात को सोए थे, लेकिन सुबह जगाने पर नहीं उठ पाए। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घाटशिला के एसडीपीओ राजकुमार मेहता भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे थे। 

chat bot
आपका साथी