Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : रघुवर-सरयू समेत इन दिग्‍गजों की लिखी जा रही तकदीर

Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बागी होकर मुख्‍यमंत्री के खिलाफ निर्दल लड़ रहे मंत्री सरयू राय की प्रतिष्‍ठा दांंव पर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:45 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : रघुवर-सरयू समेत इन दिग्‍गजों की लिखी जा रही तकदीर
Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting : रघुवर-सरयू समेत इन दिग्‍गजों की लिखी जा रही तकदीर

जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 2nd phase Voting झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, बागी होकर मुख्‍यमंत्री के खिलाफ निर्दल लड़ रहे मंत्री सरयू राय, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा के साथ ही पाला बदलकर भाजपा के टिकट पर लड़ रहे कुणाल षाड़ंगी की प्रतिष्‍ठा दांव पर है।   

शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका,  जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी के साथ ही सरायकेला-खसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के  सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर एवं  चक्रधरपुर सीट के लिए मतदान हो रहे हैं।  

इनकी भी प्रतिष्‍ठा है फंसी

जमशेदपुर पूर्वी से  मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रत्‍याशी हैं। उनका 25 वर्षों से इस सीट पर कब्‍जा है। उनके खिलाफ उन्‍हीं के मंत्रिमंडल के काबीना मंत्री रहे सरयू राय निर्दलीय मैदान में हैं। वे अपनी जमशेदपुर पश्चिमी सीट छोड़कर मुख्‍यमंत्री के खिलाफ कूदे। ऐसे में यहां दोनों की प्रष्ठिा दांव पर है।  गठबंधन टूटने के बाद जुगसलाई में आजसू  के रामचंद्र सहिस के खिलाफ भाजपा ने मुचीराम बाउरी को उतारा। सहिस को भी सीट बचाने की चुनौती है। यहां झामुमो से मंगल कालिंदी मैदान में हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की चक्रधरपुर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू , पूर्व मंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मंत्री जोबा मांझी, पूर्व मंत्री   बन्ना गुप्ता, पूर्व आइएएस जेबी तुबिद की किस्‍मत का भी फैसला मतदाता लिख रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी