LIVE Jagannathpur Jharkhand Election Result 2019: जगन्नाथपुर सीट से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू जीते

LIVE Jagannathpur Jharkhand Election Result 2019 जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सोनाराम सिंकू ने जीत दर्ज की। यहां मधु कोड़ा की साख की परीक्षा थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 06:53 AM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:25 PM (IST)
LIVE Jagannathpur Jharkhand Election Result 2019: जगन्नाथपुर सीट से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू जीते
LIVE Jagannathpur Jharkhand Election Result 2019: जगन्नाथपुर सीट से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू जीते

चाईबासा,जेएनएन। LIVE Jagannathpur Jharkhand Election Result 2019:  जगन्नाथपुर में कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु की जीत हो गई है। उनके जीतने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के  सोनाराम सिंकु और भाजपा के सुधीर सुंडी के बीच मुकाबला रहा। यहां पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की साख की परख होनी थी। वे इसमें खरे उतरे। यह सीट कोड़ा की पत्‍नी गीता कोड़ा के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। मतगणना की शुरुआत से सोनाराम सिंंकू आगे चल रहे थे वहीं भाजपा प्रत्याशी सुधीर मुंडी पीछे चल रहे थे। आपको बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के मंगल सिंह बोबंगा भी मुकाबले में दिखे। कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकू को बोबोंगा टक्कर दे रहे थे और दोनों के बीच एक वक्त में 11606 मतों का अंतर था।

दसवें चरण तक की स्थिति

प्रथम - सोनाराम सिंकु  (कांग्रेस)- 16385 द्वितीय - मंगल सिंह बोबोंगा (जेवीएम)- 14281

दोपहर 3.00 बजे के परिणाम

सोनाराम सिंकू (कांग्रेस)- 26834 मंगल सिंह बोबोंगा (जेवीएम प्रजातांत्रिक)- 18782

नौवें राउंड का परिणाम सोनाराम सिंकू  (कांग्रेस) - 14769 मंगलसिंह बोबंगा (जेवीएम)- 12267

जगन्नाथपुर पांचवां राउंड

सोनाराम सिंकू  (कांग्रेस) - 9098 सुधीर सुंडी (भाजपा)-  4693

जगन्नाथपुर तीसरा चरण

सोनाराम सिंकु  (कांग्रेस) 5585 मंगल सिंह सोरेन (आजसू) 2754 

पहले चरण की स्थिति मंगल सिंह बोबोंगा - झाविमो-प्राप्त मत-381  मंगल सिंह सुरेन - आजसू-प्राप्त मत-1432 सन्नी सिंकू - तृणमूल कांग्रेस-प्राप्त मत-207 सुधीर कुमार सुंडी - भाजपा-प्राप्त मत-833 सोनाराम सिंकू - कांग्रेस-प्राप्त मत-2785 सोनु कुंकल - बहुजन समाज पार्टी- प्राप्त मत-84 जयसिंह सिंकू - आंबेडकराइट पाटी आॅफ इंडिया- प्राप्त मत-138 राजेश सिंकू - आरपीआई- प्राप्त मत-48 अमित कुमार लागुरी - निर्दलीय- प्राप्त मत-51 जगजीवन केराई - निर्दलीय- प्राप्त मत-88 जया रानी पाड़िया - निर्दलीय-प्राप्त मत-168 मानसिंह तिरिया - निर्दलीय- प्राप्त मत-103 लक्ष्मी सुरेन - निर्दलीय-प्राप्त मत-884 नोटा- 151 जगन्‍नाथपुर में कांग्रेस के सोनाराम सिंकू आगे चल रहे हैं। उन्‍हें पहले चरण में 2586 मत मिले हैं। चाईबासा मतगणना केंद्र में प्रवेश करते जगन्नाथपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक जगन्नाथपुर सीट है, जो यहां की राजनीति में एक अहम रोल निभाती है। इसे झारखंड की हॉट सीटों में से एक माना जाता है। झारखंड का गठन होने से पहले से यह सीट विधानसभा क्षेत्र के तौर पर अस्तित्व में है। बता दें कि 1977 से इस सीट पर चुनाव होते रहे हैं और तब यहां जनता पार्टी के बरजू हंसदा ने जीत हासिल की थी। इस वक्य यह सीट बिहार में आती थी। साल 2000 में जब झारखंड अलग हुआ तो यह सीट इसी राज्य में शामिल कर दी गई। राज्य का गठन होने के 5 साल बाद 2005 में पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए और चुनाव में दिग्गज नेता मधु कोड़ा ने निर्दिलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की और वो विधायक बने। यह उनकी इस सीट पर लगातार दूसरी जीत थी, लेकिन इससे पहले वह भाजपा की ओर से चुनाव लड़े थे।

chat bot
आपका साथी