Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन के साथ 3 मंत्रियों ने ली शपथ, रामेश्‍वर-आलमगीर और सत्‍यानंद बने मंत्री

Hemant Soren Oath Ceremony मुख्‍यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगी आलमगीर आलम रामेश्‍वर उरांव और सत्‍यानंद भोक्‍ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 11:00 AM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 04:31 PM (IST)
Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन के साथ 3 मंत्रियों ने ली शपथ, रामेश्‍वर-आलमगीर और सत्‍यानंद बने मंत्री
Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन के साथ 3 मंत्रियों ने ली शपथ, रामेश्‍वर-आलमगीर और सत्‍यानंद बने मंत्री

रांची, जेएनएन। Hemant Soren Oath Ceremony झारखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन ने अपने साथ तीन मंत्रियों को भी शप‍थ दिलाई है। मुख्‍यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के विधायक सत्‍यानंद भोक्‍ता का नाम शामिल हैं। राजभवन को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के तौर पर इनकी सूची भेजकर राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू से हेमंत सोरेन ने इन्‍हें मंत्री पद की शपथ दिलाने की अपेक्षा रखी थी। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से रविवार को सीएम हेमंत सोरेन के साथ किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। झामुमो में अभी मंत्री पद पर नाम तय करने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि खरमास के बाद हेमंत मंत्रिमंडल का विस्‍तार होगा।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

chat bot
आपका साथी