Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: विनर-रनर को छोड़ 17 में 15 सीटों पर सबकी जमानत हुई थी जब्त

Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में बरही और धनवार ही ऐसी सीटें थीं जिनमें विनर और रनर के अलावा कुछ प्रत्‍याशियों की जमानत बची थी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 09:41 AM (IST)
Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: विनर-रनर को छोड़ 17 में 15 सीटों पर सबकी जमानत हुई थी जब्त
Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting: विनर-रनर को छोड़ 17 में 15 सीटों पर सबकी जमानत हुई थी जब्त

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election 2019 Phase 3 Voting तीसरे चरण में जिन 17 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा, उन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में अधिसंख्य प्रत्याशियों के पसीने छूट गए थे। स्थिति तो यह हो गई थी कि इनमें से 15 सीटों पर विनर और रनर को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी मैदान में खड़ा नहीं हो सका था। सभी की जमानत जब्त हो गई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की सीटों में बरही और धनवार ही ऐसी सीटें थीं जिनमें विनर और रनर के अलावा कुछ अन्य प्रत्याशी भी थे, जिनकी जमानत बच गई थी। इस तरह, वे भी मैदान में कुछ हद तक खड़े रह सके। अन्य सीटों में विनर और रनर के बाद के प्रत्याशियों की जमानत नहीं बच सकी थी। खिजरी में तो उपविजेता प्रत्याशी की भी जमानत जब्त हो गई थी।

हाल सियासी योद्धाओं का

सीट  - कुल प्रत्याशी -  जिनकी जमानत हो गई थी जब्त कोडरमा  16  14 बरकट्ठा  13  11 बरही  14  11 बड़कागांव 20  18 रामगढ़  17   15 मांडू  16  14 हजारीबाग  21  19 सिमरिया  13  11 धनवार  13  09 गोमिया 14  12 बेरमो  12  10 ईचागढ़  24  22 सिल्ली  11 09 खिजरी  25  24 रांची  17  15 हटिया 29  27 कांके  14  12 

chat bot
आपका साथी