Jharkhand Assembly Election 2019: हेमंत सोरेन के बिगड़े बोल, झारखंड बचाने को जान दे सकते हैं और ले भी सकते हैं

नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में बदलाव यात्रा सह आमसभा में कहा कि झारखंड को बचाने के लिए जान ले भी सकते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 11:26 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 11:26 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: हेमंत सोरेन के बिगड़े बोल, झारखंड बचाने को जान दे सकते हैं और ले भी सकते हैं
Jharkhand Assembly Election 2019: हेमंत सोरेन के बिगड़े बोल, झारखंड बचाने को जान दे सकते हैं और ले भी सकते हैं

सरायकेला (सरायकेला-खरसांवा), जेएनएन। झामुमो की सरकार बनी तो हर खेत में पानी व बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अभी बिना घूस दिए एक भी योजना का काम नहीं होता। छह साल में केंद्र की मोदी सरकार व पांच साल में राज्य की रघुवर सरकार ने देश और राज्य को काफी पीछे धकेल दिया है। झारखंड को पाने के लिए कितने वीर सपूत शहीद हुए। इसे बर्बाद नहीं होने देंगे। झारखंड को बचाने के लिए जान दे सकते हैं और ले भी सकते हैं। यह बातें नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में बदलाव यात्रा सह आमसभा में कही।

हेमंत ने कहा कि सरकार की योजनाओं को चूहे कुतर रहे हैं। बैंक डूब रहे हैं। वहीं किसान परेशान, नौजवान उपेक्षित और व्यापारी त्रस्त हैं। कुछ दिन पहले हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा आया था। लोगों ने उसका परिणाम देखा। अब घर-घर रघुवर का नारा चल रहा है। कहा कि आयुष्मान भारत के नाम पर फर्जी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है।

फसल बीमा को 750 करोड़ का भुगतान बीमा कंपनियों को किया गया, लेकिन क्षतिपूर्ति के रूप में किसानों को महज 73000 रुपये का ही भुगतान हो सका। राज्य में टाटा की कई कंपनियां बंद हो गईं। सरायकेला जिले में कई फैक्ट्रियों में सत्ताधारी दल के लोग खुद तस्करी करा रहे हैं। अब बैंक बंद हो रहे हैं। उनका विलय हो रहा है। इससे तो अच्छा है कि लोग अपने पैसों को प्लास्टिक में बांधकर जमीन में दबा दें।

chat bot
आपका साथी