Jharkhand Assembly Election 2019: Ex CM हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे कई जिलों के DC

नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि जल्‍दबाजी में सरकार ने आधे-अधूरे विधानसभा भवन का उद्घाटन करा दिया। समारोह में कई गण्‍यमान्‍य लोगों की अनदेखी की गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 12:37 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 12:41 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: Ex CM हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे कई जिलों के DC
Jharkhand Assembly Election 2019: Ex CM हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे कई जिलों के DC

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने राज्‍य की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में हेमंत ने कहा कि कई जिलों के डीसी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री रघुवर दास पर जल्‍दबाजी में आधे-अधूरे विधानसभा भवन का उद्घाटन कराने का आरोप मढ़ा।

हेमंत ने कहा कि नए विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, रांची की मेयर की अनदेखी की गई। शुक्रवार को बुलाए गए झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक के शामिल नहीं होने को उन्‍होंने जायज ठहराया। रांची, पाकुड़, चतरा समेत कई जिलों के उपायुक्तों पर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करने का अारोप लगाकर उन्‍होंने शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

chat bot
आपका साथी