Jharkhand Election 2019: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने BJP मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन

Jharkhand Assembly Election 2019 बागी मंत्री सरयू राय पर कहा कि अभी तो वहां नामांकन ही नहीं शुरू हुआ है। नामांकन होगा इसके बाद नाम वापस ले लिए जाते हैं। इस बारे में अभी क्या कहें।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 01:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 01:50 PM (IST)
Jharkhand Election 2019: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने BJP मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन
Jharkhand Election 2019: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने BJP मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (prakash javadekar) ने रांची के अरगोड़ा चौक के समीप भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विकास बनाम घोटाले और भ्रष्टाचार की सरकार जैसे जुमलों का इस्तेमाल किया, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को टिकट देने के मसले पर कुछ नहीं बोले।  सुदेश महतो की पार्टी आजसू से गठबंधन के सवाल पर कहा कि मैं संभावना पर कमेंट नहीं करता। 

प्रकाश जावड़ेकर (prakash javadekar) ने बागी मंत्री सरयू राय पर कहा कि अभी तो वहां नामांकन ही नहीं शुरू हुआ है। नामांकन होगा इसके बाद नाम वापस ले लिए जाते हैं। इस बारे में अभी क्या कहें। उन्‍होंने कहा कि 5 साल में विपक्षी दल भाजपा सरकार पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं लगा पाया। भाजपा सरकार ने झारखंड में 5 साल तक साफ-सुथरी सरकार चलाई। हम झारखण्ड में विजय के विश्वास के साथ चुनाव मैदान में हैं। झारखंड में भाजपा अबकी बार 65 पार के इरादे से चुनाव मैदान में हैं।

chat bot
आपका साथी