Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में 1.18 करोड़ पुरुष-1.08 करोड़ महिला मतदाता; देखें किस सीट पर कितने वोटर

Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड चुनाव में इस बार कुल 22617612 मतदाता वोट देंगे। इनमें 240 थर्ड जेंडर के हैं। 193736 मतदाता बढ़े हैं। कुल आबादी में से 59.53% वोटर हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 08:34 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में 1.18 करोड़ पुरुष-1.08 करोड़ महिला मतदाता; देखें किस सीट पर कितने वोटर
Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में 1.18 करोड़ पुरुष-1.08 करोड़ महिला मतदाता; देखें किस सीट पर कितने वोटर

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 विधानसभा चुनाव 2019 में कुल 2,26,17,612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,18,16,098 मतदाता पुरुष तथा 1,08,01,274 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर की बात करें तो इनकी संख्या 240 है। इस तरह झारखंड की कुल आबादी में से 59.53 फीसद वोटर हैं। भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। विभाग सोमवार को इसका अधिकृत आंकड़ा जारी करेगा।

विभागीय सूत्रों के अनुसार इस पुनरीक्षण में 1,93,736 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें 86,864 पुरुष तथा 1,06,872 महिलाएं हैं। इस संशोधित मतदाता सूची के आधार पर ही विधानसभा का चुनाव होगा। हालांकि, वैसे योग्य मतदाता जिनका अभी भी मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें एक मौका और मिल सकता है। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक मतदाता अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन दे सकते हैं। इधर, मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगभग 23 हजार नाम हटाए गए हैं। इनमें से कई नाम दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में शामिल थे, तो कई मतदाताओं की मृत्यु हो गई थी। 

इन विधानसभाओं में पुरुष से अधिक महिलाएं

राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पुरुष से अधिक महिला मतदाता हैं। लिट्टीपाड़ा में 97531 पुरुषों की तुलना में 100215 महिलाएं हैं। इसी तरह महेशपुर में 106490 की तुलना में 106882, शिकारीपाड़ा में 101473 की तुलना में 102578, घाटशिला में 119805 की तुलना में 119873, खरसावां में 102240 की तुलना में 102601 महिलाएं हैं। चाईबासा में 101610 की तुलना 104168, मझगांव में 93338 की तुलना में 97512, मनोहरपुर में 98228 की तुलना में 98527, चक्रधरपुर में 89882 की तुलना में 89844, खूंटी में 102993 की तुलना में 104861, जबकि सिमडेगा में 110617 पुरुषों की तुलना में 111558 महिला मतदाता हैं।  

बोकारो में सर्वाधिक, जगन्नाथपुर में सबसे कम मतदाता

राज्य की 81 विधानसभा सीटों में बोकारो में सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक है, कुल मतदाता 514405 हैं। वहीं जगन्नाथपुर सीट में सबसे कम मतदाता हैं। यहां दो लाख वोटर भी नहीं, यहां वोटरों की संख्या 173798 है।

किस विधानसभा में कितने मतदाता : राजमहल 294460 बोरियो में 246631 बरहेट में 192714 लिट्टीपाड़ा में 197390 पाकुड़ में 316886 महेशपुर में 213372 शिकारीपाड़ा में 204051 दुमका में 245293 जामा में 205282 जरमुंडी में 223094 नाला में 218248 जामताड़ा में 269375 मधुपुर में 303348 सारठ में 268294 देवघर 358331 पोड़ैयाहाट 270726 गोड्डा 280044 महागामा 289010 कोडरमा 331825 बरकट्ठा 332039 बरही 283327 मांडू 379203 हजारीबाग 375565 बड़कागांव 334540 रामगढ़ 307071 सिमरिया 324788 चतरा 369395 धनवार 303069 बगोदर 313861 जमुआ 28275 गांडेय 261650 गिरिडीह 260770 डुमरी 266442 गोमिया 273288 बेरमो 306342 बोकारो 514405 चंदनकियारी 236991 सिंदरी 312595 निरसा 303239 धनबाद 425908 झरिया 294115 टुंडी 275381 बाघमारा 279849 बहरागोड़ा 222378 घाटशिला 239678 पोटका 283969 जुगसलाई 322523 जमशेदपुर पूर्वी 300450 जमशेदपुर पश्चिमी 347997 इचागढ़ 252418 सरायकेला 327986 खरसावां  204841 चाईबासा 205778 मझगांव 190850 जगन्नाथपुर 173798 मनोहरपुर 196755 चक्रधरपुर 179726 तमाड़ 203729 सिल्ली 199275 खिजरी 326837 रांची 336635 हटिया 431411 कांके 403606 मांडर 319299 तोरपा 179784 खूंटी 207854 सिसई 229723 गुमला 218475 बिशुनपुर 232416 सिमडेगा 222175 कोलेबिरा 192998 लोहरदगा 240530 मनिका 232277 लातेहार 263543 पांकी 262107 डाल्टेनगंज 341860 बिश्रामपुर 306112 छतरपुर 259126 हुसैनाबाद 273981 गढ़वा 361187 भवनाथपुर 373805 

chat bot
आपका साथी