Haryana assembly election 2019: गुड़गांव के विधायक भी छोड़ सकते हैं भाजपा, ट्वीट कर किया इशारा

मिली जानकारी के मुताबिक उमेश अग्रवाल अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वे अब गुड़गांव विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 12:56 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 12:59 PM (IST)
Haryana assembly election 2019: गुड़गांव के विधायक भी छोड़ सकते हैं भाजपा, ट्वीट कर किया इशारा
Haryana assembly election 2019: गुड़गांव के विधायक भी छोड़ सकते हैं भाजपा, ट्वीट कर किया इशारा

गुरुग्राम, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भारतीय जनता जनता पार्टी द्वारा सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के एलान के साथ ही बगावत से सुर भी तेज हो गए हैं। रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के बगावती सुर अपनाने के बाद अब गुड़गांव से भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल ने भी पार्टी से मुंह मोड़ने की ठान ली है। बताया जा रहा है कि वे अब गुड़गांव विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने इस बाबत ट्वीट भी किया है- 'देखो फरसे की धार,कुछ गर्दन काट दी कुछ काटने को तैयार'

मिली जानकारी के मुताबिक, उमेश अग्रवाल अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम या फिर शुक्रवार तक वे भाजपा से इस्तीफा देकर इस सीट पर बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषण कर सकते हैं। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी