मंदी व बेरोजगारी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिए आंकड़े

चुनाव में कांग्रेस आर्थिक मंदी और राज्य में बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों को आर्थिक मंदी के आंकड़े दिए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 09:28 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 08:16 AM (IST)
मंदी व बेरोजगारी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिए आंकड़े
मंदी व बेरोजगारी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिए आंकड़े

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आर्थिक मंदी और राज्य में बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा आर्थिक मंदी से निबटने और बेरोजगारी दूर करने में पूरी तरह विफल रही है।

बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों को आर्थिक मंदी के आंकड़े भी दिए। डॉ. मनमोहन सिंह के आंकड़ों को राज्य कांग्रेस विधानसभा चुनाव प्रचार में भी इस्तेमाल करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की तैयारी पूरी है।

कांग्रेस राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर सोशल मीडिया से आगे जनता के बीच जाएगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता के बीच जनता के मुद्दों से तैयार होगा। सोनिया की अध्यक्षतामें पार्टी नेताओं की बैठक में 15 से 25 अक्टूबर तक देशव्यापी आंदोलन का फैसला भी लिया गया। पार्टी का दो अक्टूबर से सदस्यता अभियान चलेगा।

मनोहर सरकार की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की भाजपा सरकार की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे। सिंघवी ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष व सदस्य बनाया हुआ है। ऐसे में कांग्रेस को आशंका है कि राज्य सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियों की भर्ती के परिणाम भी चुनाव से पहले घोषित कर सकती है।

कांग्रेस नेताओं ने तर्क दिया कि जींद उपचुनाव से पहले भाजपा सरकार ने ग्रुप डी की 18 हजार भर्तियों के परिणाम घोषित कर चुनाव में फायदा लेने का कार्य किया था। कांग्रेस ने राज्य में किसी भी सरकारी भर्ती का परिणाम निकालने पर रोक लगाने की मांगी की। साथ ही यह भी कहा कि चुनाव के बाद पब्लिक सर्विस कमीशन इनकी घोषणा कर सकती है। इसके अलावा कांग्रेस ने हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही लोक लुभावन योजनाओं पर भी रोक लगाने की मांग की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी