भाजपा को छोड़ बाकी दल नकार रहे एक्जिट पोल के नतीजे, नेताओं ने कहा उठाए ऐसे सवाल

हरियाणा में भाजपा को छोड़कर अन्‍य दलों ने एक्जिट पोल को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विपक्षी नेताओं ने एक्लिट पोल पर कई सवाल उठाए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 21 May 2019 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 11:04 AM (IST)
भाजपा को छोड़ बाकी दल नकार रहे एक्जिट पोल के नतीजे, नेताओं ने कहा उठाए ऐसे सवाल
भाजपा को छोड़ बाकी दल नकार रहे एक्जिट पोल के नतीजे, नेताओं ने कहा उठाए ऐसे सवाल

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में Lok Sabha Election 2019 पर विभिन्‍न टीवी चैनलों के एक्जिट पोल कांग्रेस, इनेलो, जजपा, आप, बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं हैं। भाजपा को छोड़कर बाकी राजनीतिक दल एक्जिट पोल के नतीजों से सहमत नहीं हैं। सभी दलों के नेताओं ने एक्जिअ पोल को पूरी तरह नकार दिया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्‍य विपक्षी नेताओं का कहना है कि एक्जिट पोल पूरी तहर गलत साबित होगा। यह वास्‍तविकता से दूर है और कमरों में बैठक तैयार किया गया महज आकलन है।

भाजपा ने पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया, कांग्ररेस और इनेलो समेत अन्य दलों ने किया सिरे से खारिज

दूसरी ओर, भाजपा का कहना है कि एक्जिट पोल लाेगों के रुझान और आने वाले नतीजों को दिखा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक्जिट पाेल से भी बेहतर होगा। एक्जिट पोल पार्टी के लिए शुभ संकेत हैं। विपक्षी दल हकीकत काे समझ लें तो उनके लिए बेहतर हाेगा।

जानकारों का कहना है कि प्रदेश में चुनाव परिणाम अगर एक्जिट पोल रिपोर्ट के अनुसार आते हैं तो सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के लिए होगी। कांग्रेस पिछले पांच साल के दौरान प्रदेश में हुए सभी चुनाव हारी है। लोकसभा में हाईकमान के प्रयासों के बावजूद कांग्रेसी नेता एकजुट नहीं हुए। एक्जिट पोल सही निकला तो मजबूरी में ही सही, कांग्रेसियों को एक मंच पर आकर भाजपा का मुकाबला करना पड़ेगा।

एग्जिट पोल गलत  साबित होंगे, जनता ने कांग्रेस को दिया आशीर्वाद: डा. तंवर
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डाW. अशोक तंवर ने भी एग्जिट पोल को नकारा है। उन्होंने कहा कि पहले भी एग्जिट पोल गलत साबित हो चुके हैं और इस बार भी गलत साबित होने वाले हैं। इस चुनाव में जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश और प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेहनत और मजबूती से कार्य किया है। इसके परिणाम 23 मई को सुखद आएंगे और केंद्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनेगी।

उन्‍होंने कहा कि पूरे पांच साल तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देश को भ्रम में रखने और झूठ बोलने का काम किया है, उसका बदला लोगों ने लिया है। चुनावों में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं था बल्कि केवल राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों की भावनाएं भड़काकर वोट लेने की कोशिश की गई।

एक्जिट पोल पर क्या कहते दिग्गज

'' हरियाणा में भाजपा सभी दस सीटें जीतेगी। भाजपा की कल्याणकारी नीतियों पर जनता फिर से मुहर लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए जो कल्याणकारी नीतियां बनाईं, ये उसी का परिणाम है।

                                                                                                   - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा।

-------

'' एक्जिट पोल रिपोर्ट महज कमरों में बैठकर तैयार किए गए आकलन पर आधारित है। भाजपा पूरी तरह से इवेंट मैनेजर है। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। पार्टी पांच से छह सीटों पर जीतेगी।

                                                                                                     - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री।

--------

''मुझे एक्जिट पर कम और परिणाम पर भरोसा ज्यादा है। 23 मई को परिणाम आने पर सभी को पता चलेगा कि इनेलो कितनी सीटें जीतेगा। भाजपा की सभी सीटों पर जीतने की बात काल्पनिक है।

                                                                                                    -अभय सिंह चौटाला, इनेलो नेता।

---------

'' एक्जिट पोल की रिपोर्ट भाजपा के लिए शुभ संकेत हैं। देश को खंडित करने की दिशा में काम करने वाले राजनीतिक दलों के यह देशवासियों का बड़ा संदेश है।

                                                                                          - कैप्टन अभिमन्यु, वित्त मंत्री, हरियाणा।

---------

''एक्जिट पोल के आंकड़े झूठे साबित होंगे। यह भाजपा का कोई इवेंट है। भाजपा ने पांच साल तक देश के लोगों को इस तरह के कई इवेंट दिखाए हैं। इस कहानी का अंत 23 मई को हो जाएगा।

                                                                                         - नवीन जयहिंद, अध्यक्ष, हरियाणा आप।

---------

'' कई सीटों से मिले रुझान के अनुसार हम जहां जीत की तरफ अग्रसर हैं, वहीं कुछ सीटों पर हम मुकाबले में हैं। एक्जिट पोल में कई बाते ऐसी बताई गई हैं जो हकीकत से कोसों दूर हैं।

                                                                                                      - दुष्यंत चौटाला, जजपा नेता।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी