कलराज मिश्र बोले, हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने की वजह से नहीं लड़ पाया चुनाव

हरियााणा में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र का कहना है कि वह पार्टी द्वारा हरियाणा की जिम्‍मेदारी दिए जाने की वजह से चुनाव नहीं लड़ सके।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 10:41 AM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 09:55 PM (IST)
कलराज मिश्र बोले, हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने की वजह से नहीं लड़ पाया चुनाव
कलराज मिश्र बोले, हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने की वजह से नहीं लड़ पाया चुनाव

कुरुक्षेत्र, [पंकज आत्रेय]। भाजपा के प्रदेश लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के मन में इस बार का चुनाव नहीं लड़ पाने की टीस है। मोदी लहर का हवाला देकर वह चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहते हैं कि वह हरियाणा की जिम्मेदारी के चलते ही चुनाव नहीं लड़ सके।

कलराज मिश्र ने खास बातचीत में कहा, उन्हें चुनाव न लड़ने की घोषणा विशेष परिस्थितिवश करनी पड़ी। जब उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी मिली, तभी समझ गए कि इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसलिए उन्होंने स्वयं ही घोषणा कर दी थी। मिश्र यहां भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के प्रचार के लिए आए थे। उनके दौरे को लेकर पार्टी में भी ज्यादा नेताओं को खबर नहीं थी।

महागठबंधन को बताया भानुमति का कुनबा

कलराज मिश्र ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए इसे भानुमति का कुनबा करार दिया। उन्‍होंने कहा, विचारों में विभिन्नता के बावजूद लोकसभा चुनावों में जुड़े दलों को मिलाकर बना महागठबंधन पराजित मानसिकता का प‍रिचायक है। इनका एकमात्र उद्देश्य यह है कि मात्र कुछ सीटें जीतकर अपना वजूद कायम रख सके।

उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कलराज ने कहा इन पार्टियों के नेता राष्ट्र विरोधी बातें करते हैं। सेना के पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने सैनिकों का अपमान करने का काम किया है। सेना ने हमेशा आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस और गठबंधन के नेताओं की सैनिकों के पराक्रम पर की गई टिप्पणी से सैनिकों का मनोबल कम हुआ है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा।

chat bot
आपका साथी