मोदी की लोकप्रियता बढ़ी, निर्विवाद सत्य : अमित शाह

अमित शाह ने गुरुवार को कई ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पियू ग्लोबल रीसर्च के सर्वे के नतीजे बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Thu, 16 Nov 2017 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 16 Nov 2017 10:16 PM (IST)
मोदी की लोकप्रियता बढ़ी, निर्विवाद सत्य : अमित शाह
मोदी की लोकप्रियता बढ़ी, निर्विवाद सत्य : अमित शाह

नई दिल्ली, प्रेट्र। पियू रीसर्च सेंटर के सर्वे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है, यह बात निर्विवाद है। अर्थव्यवस्था की अच्छी स्थिति के चलते भी लोग संतुष्ट हैं।

अमित शाह ने गुरुवार को कई ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पियू ग्लोबल रीसर्च के सर्वे के नतीजे बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से लोगों का सरकार में भरोसा बढ़ा है। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और विश्वास बहुत तेजी से बढ़ा है। शाह ने कहा कि जिस तरह से मोदी ने विभिन्न मुद्दों को लिया है, उसे भी जनता की स्वीकृति मिली है। देश की समूची लंबाई-चौड़ाई और हरेक तरह के समूहों में पीएम मोदी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी है।

कैबिनेट बैठक में शमिल हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सर्वे से साफ है कि मोदी और उनके सुशासन की देश के हरेक तबके के बीच लोकप्रियता बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी थिंक टैंक के सर्वे में कहा गया है कि नोटबंदी के कड़े फैसले के बावजूद भारत में दस में से आठ से अधिक लोग मानते हैं कि अर्थव्यवस्था के हालात अच्छे हैं।

यह भी पढ़ें: हरेन पंड्या की सीट एलिसब्रिज से चुनाव लड़ सकती हैं पत्नी जागृति

chat bot
आपका साथी