गुजरात में फिर हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस राकांपा

कांग्रेस ने गठबंधन के मुद्दे पर केंद्रीय स्तर पर बात करने के बाद फैसला करने की बात कही है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 10:37 PM (IST)
गुजरात में फिर हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस राकांपा
गुजरात में फिर हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस राकांपा

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फिर गठबंधन हो सकता है। दोनों दलों के नेता संपर्क में हैं और राज्यसभा चुनाव की खटास भूलकर विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहते हैं, ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया ने कहा है कि राकांपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की इच्छा जताई है। राज्यसभा चुनाव का अनुभव कांग्रेस के लिए काफी कड़वा रहा था। राकांपा को कांग्रेस ने इस बात का अहसास भी कराया है। उस चुनाव में राकांपा के विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर भाजपा उम्मीदवार को मत दे दिया था।

कांग्रेस ने गठबंधन के मुद्दे पर केंद्रीय स्तर पर बात करने के बाद फैसला करने की बात कही है। राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। गत विधानसभा चुनाव में भी दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। राकांपा ने तीन सीटों पर कब्जा भी जमाया था। लेकिन, राकांपा के कोटे की कुछ सीटों पर कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतार देने से दोनों में दूरियां बढ़ गई थीं।

यह भी पढ़ें:गुजरात चुनावः प्रतिभा आडवाणी को मैदान में उतार सकती है भाजपा

chat bot
आपका साथी