कांग्रेस के एक के जवाब में भाजपा के 36 'जादूगर'

अशोक गहलोत के पिता बाबू लक्ष्मण गहलोत पेशेवर जादूगर थे। अशोक गहलोत कई मौकों पर जता भी चुके हैं कि यह काम तो उनका खानदानी है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 25 Nov 2017 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 25 Nov 2017 10:02 PM (IST)
कांग्रेस के एक के जवाब में भाजपा के 36 'जादूगर'
कांग्रेस के एक के जवाब में भाजपा के 36 'जादूगर'

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। भाजपा ने कांग्रेस के एक जादूगर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मात देने के लिए चुनाव प्रचार में 36 जादूगर उतारे हैं। अशोक गहलोत के पिता बाबू लक्ष्मण गहलोत पेशेवर जादूगर थे। अशोक गहलोत कई मौकों पर जता भी चुके हैं कि यह काम तो उनका खानदानी है। उन्होंने गुजरात में कांग्रेस के लिए कई उल्लेखनीय काम किए जो जादू समान थे। इसीलिए अब भाजपा और कांग्रेस नेता जादूगरों को लेकर भिड़ गए हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में भाजपा पर जादूगरों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही नोटबंदी, जीएसटी जैसे जादू कर चुके हैं, अब उन्होंने चुनाव प्रचार में भी जादूगर उतार दिए। इस पर पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता आइके जडेजा ने कहा कि राहुल लोककला का मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन यही जादूगर कांग्रेस की नींद हराम कर देंगे। भाजपा ने 144 सीटों पर जादूगर भेजे हैं जो जादू से भाजपा का ध्वज और कमल खिलाएंगे।

गुजरात के चुनाव में किसकी जादूगरी चलेगी, यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों इसको लेकर आमने-सामने हैं। गहलोत ने गुजरात का प्रभार संभालने के बाद सबसे पहले दिग्गज नेता शंकरसिंह वाघेला को चित किया। उसके बाद पार्टी से नाराज नेताओं को सख्त हिदायत दी कि पार्टी में पहले जैसा नहीं चलेगा। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का श्रेय लोग गहलोत को ही देते हैं। इसलिए कुछ लोग मानते हैं कि गहलोत के जादू को मात देने के लिए भाजपा ने 36 जादूगर मैदान में उतार दिए।

यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव की वजह से सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में कर रही देरी- राहुल गांधी

chat bot
आपका साथी