Assembly Polls 2021: नड्डा का दावा, असम में NDA को समर्थन तो बंगाल में दीदी की होगी छुट्टी!

असम में कांग्रेस की 5 गारंटी पर नड्डा बोले इतिहास में कांग्रेस ने चाय बगान के कर्मचारियों के लिए क्या किया? मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस में गारंटी बनाने वाले कौन हैं और उनकी जानकारियां कितनी सीमित हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 09:47 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 09:47 AM (IST)
Assembly Polls 2021: नड्डा का दावा, असम में NDA को समर्थन तो बंगाल में दीदी की होगी छुट्टी!
Assembly Polls 2021: नड्डा का दावा, असम में NDA को समर्थन तो बंगाल में दीदी की होगी छुट्टी!

गुवाहटी, एएनआइ। असम के गुवाहाटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि असम की जनता ने शुरू से एनडीए को समर्थन देने का मन बना लिया है। असम की जनता ने प्रथम और द्वितीय चरण में एकतरफा फैसला दिया है और तीसरे चरण में भी जनता का मन स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इन्होंने(कांग्रेस) कहा था कि हम किसानों का ऋण 7 दिन में माफ करेंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री जाएगा। एक मुख्यमंत्री को तो जनता ने ही हटा दिया, बाकी मुख्यमंत्रियों को आप कब हटाने वाले हैं? झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस पार्टी है।

असम में कांग्रेस की 5 गारंटी पर नड्डा बोले, 'इतिहास में कांग्रेस ने चाय बगान के कर्मचारियों के लिए क्या किया? मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस में गारंटी बनाने वाले कौन हैं और उनकी जानकारियां कितनी सीमित हैं। इन्होंने किस तरीके से लोगों को बरगलाया है ये बात सब लोग जानते हैं।' उन्होंने सीएए पर भी कहा कि कैसे वे इसे लागू नहीं होने देंगे, जो संसद से पास हो चुका है उसपर राज्य कैसे अपना कानून बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी जाएगी घोटाला करेगी। इनको सेवा का 'स' भी टच नहीं करता है, ये ही इनका इतिहास रहा है। ये इतना उद्देश्यविहीन प्रोजेक्शन देते हैं कि वो कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की कहानी कहता है।

भाजपा प्रमुख बोले, 'राहुल गांधी जी की जानकारियां बहुत सीमित हैं, उनको असम की संस्कृति का ज्ञान थोड़ा कम है। अवसरवादी राजनीति करने वाले लोगों और डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है तो ऐसे लोग बदरुद्दीन को ही पकड़ के चलेंगे।'

इसे अलावा उन्होंने बंगाल के चुनावों पर बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आएंगे। ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए बंगाल की जनता आतुर बैठी है, पहले दो चरण में ये साफ हो गया है कि टीएमसी साफ और बीजेपी आ रही है। नंदीग्राम में भी भाजपा की ​जीत निश्चित है।

तमिलनाडु में भी हम सरकार बनाएंगे, ऐसा दावा भाजपा अध्यक्ष ने किया है। वे बोले, 'हम AIADMK के साथ सरकार बनाएंगे, पुडुचेरी में हम एनडीए की सरकार बना रहे हैं और केरल में भी हम एक शक्ति के रूप में उभरने वाले हैं।'

chat bot
आपका साथी