03/12/2023
8:30:40 pmElection Results 2023 LIVE: पीएम ने जताई साइक्लोन पर चिंता, कहा- दल से बड़ा देश है
प्रधानमंत्री मोदी ने साइक्लोन मिचौंग पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और ख़ासतौर से आंध्र प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहूंगा कि राज्य सरकार भले ही किसी भी दल की हो, आप पूरी शक्ति से राहत और बचाव के काम में जुट जाइए। यही एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के संस्कार होते हैं। हमारे लिए दल से बड़ा देश है, देशवासी हैं।
03/12/2023
8:03:14 pm PM बोले- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म, वहां से मोदी की गारंटी शुरू
पीएम मोदी ने कहा, मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहूंगा, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता, नमो एप पर जाए और कम से कम 10 लोगों को विकसित भारत का एंबेसडर बनाए। हमें आज एक ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है, जिसका सपना हो विकसित भारत, जिसका संकल्प हो विकसित भारत।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश की सफलता की गारंटी बनेगी, ये भी मोदी की गारंटी है। आपको एक और बात याद रखनी है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।
03/12/2023
7:58:49 pm Election Results 2023 LIVE:पीएम बोले- आज की हैट्रिक 2024 की हैट्रिक की गारंटी
पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के हित में, मेरी कांग्रेस और उसके साथियों को एक और सलाह है। कृपया करके ऐसी राजनीति ना करें जो देश विरोधी हो, जो देश को बांटने का, देश को कमजोर करने का काम करे। भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन वादों को पूरा करने में जान भी झोंक देती है। इसलिए ही आज की हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।
03/12/2023
7:55:26 pm योजनाओं के बीच मत आओ..वरना जनता आपको हटा देगी: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज के ये नतीजे ऐसी पार्टियों के लिए सबक हैं कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं और उनके लिए भेजे जा रहे फंड के बीच में मत आओ। वरना जनता आपको हटा देगी।
03/12/2023
7:53:12 pmElection 2023 Results LIVE: पीएम ने विपक्षी गठबंधन को घमंडिया गठबंधन करार दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने I.N.D.I गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव नतीजे, कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए भी बहुत बड़ा सबक हैं। सबक ये है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता। एकसाथ आ जाने से फोटो कितना भी अच्छा आ जाए, लेकिन जनता का दिल नहीं जीता जा सकता। देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्रसेवा का जो जज्बा होना चाहिए, वो घमंडिया गठबंधन में नहीं है।
03/12/2023
7:51:15 pm Election 2023 Results LIVE: पीएम बोले- तेलंगाना की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं रहेगी
पीएम ने कहा, मैं तेलंगाना की जनता और तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। हर चुनाव में तेलंगाना में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों को ये विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा आपकी सेवा में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी
03/12/2023
7:46:19 pm पीएम मोदी बोले- मतदाता दूध-पानी का भेद जानता है
पीएम मोदी ने कहा, आज देश के युवा में ये भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि भाजपा ही उनकी आकाक्षाएं समझती है, उनके लिए काम करती है। देश का युवा ये जानता है कि भाजपा की सरकार युवा हितैषी होती हैं, युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश मतदाता दूध-पानी का भेद जानता है। हवा-हवाई बातों और वादों को मतदाता पसंद नहीं करता। इसलिए मतदाता देश के विकास और बेहतर जीवन के लिए वोट करता है।
03/12/2023
7:38:31 pm Election Results 2023: आपसे जो वादे किए, वो पूरे होंगे, यह मोदी की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नारीशक्ति का विकास भाजपा के विकास मॉडल का मुख्य आधार है। इसलिए इन चुनावों में महिलाओं ने, बहनों-बेटियों ने भाजपा को खूब सारा आशीर्वाद दिया है। पीएम ने कहा, मैं आज पूरी विनम्रता से देश की हर बहन-बेटी को यही कहूंगा कि आपसे जो वादे भाजपा ने किए हैं, वो शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और ये मोदी की गारंटी है।
03/12/2023
7:35:37 pm Election Results 2023 LIVE: पीएम मोदी बोले- जनता के मन में - वो खुद जीता है
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर गरीब कह रहा है- वो खुद जीता है। आज हर वंचित के मन में भावना है- वो खुद जीता है। आज हर किसान यही सोच रहा है- वो खुद जीता है। आज हर आदिवासी भाई-बहन ये सोचकर खुश है कि वो खुद जीता है।
03/12/2023
7:27:32 pmElection 2023 Results LIVE: 'मैं बहन-बेटियों के सामने नतमस्तक हूं': पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, मैं इस जीत को गरीब-वंचित की जीत समझ रहा हूं। चुनाव में जातियों को बांटने की कोशिश हुई, लेकिन हमारे परिवारीजनों ने भाजपा को चुना। मैं अपनी माताओं-बहनों-बेटियों के सामने, मैं अपने युवा साथियों के सामने, मैं अपने किसान साथियों के सामने, मैं अपने गरीब परिवारों के सामने और उनके निर्णय के सामने नतमस्तक हूं।
03/12/2023
7:22:04 pmपीएम बोले- यह ऐतिहासिक जीत ईमानदारी और पारदर्शिता को समर्थन
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज की जीत ऐतिहासिक जीत है। यह विकसित देश के लक्ष्य की जीत है। यह जीत ईमानदारी और पारदर्शिता को समर्थन है। इसके लिए मैं जनता के सामने नतमस्त हूं।
03/12/2023
7:16:25 pm Election 2023 Results LIVE: जेपी नड्डा बोले- वोट नहीं, जनता का आशीर्वाद मिला
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल की है। मैं कहना चाहता हूं कि किसी धर्म, जाति, समुदाय और वर्ग ने वोट नहीं दिया, बल्कि पूरी जनता आशीर्वाद मिला है।
03/12/2023
7:13:59 pmElection 2023 Results LIVE: जेपी नड्डा बोले- जनता ने विकास पर मुहर लगाई
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, INDI Alliance के तुष्टिकरण, जातिवाद, वोट बैंक की राजनीति, देश को बांटने की कोशिश पर पीएम मोदी के विकास का पलड़ा भारी पड़ा। देश ने विकास को आगे रख कर इन चुनावों के नतीजों पर मुहर लगाई है।
03/12/2023
7:11:24 pm Election Results 2023 LIVE: जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी और जनता का शुक्रिया
भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ये हमारा सौभाग्य है कि आज जब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने एक बहुत बड़ी जीत हासिल की है। इसके लिए पीएम मोदी और जनता जनार्दन का शुक्रिया अदा करता हूं।
03/12/2023
6:45:20 pm Election 2023 Results LIVE: गहलोत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
राजस्थान विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजस्थान में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल कर ली और 11 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में अभी तक 60 सीटें आई हैं और नौ पर लीड कर रही है।
Jaipur: Rajasthan CM Ashok Gehlot tenders his resignation to Governor Kalraj Mishra
BJP won 104 seats and is currently leading on 11 seats.
(Source: Raj Bhawan)
#RajasthanElection2023 pic.twitter.com/uhRzUWX880
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
6:32:09 pmElection Results 2023 LIVE: योगी बोले- जनता ने पीएम के नेतृत्व को स्वीकारा
चार राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन और विकास के मॉडल को जनता ने स्वीकारा है। भाजपा को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जो सफलता मिली है, कांग्रेस को जनता ने मात दी है, यह दर्शाता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता तीसरी बार भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का ही समर्थन करेगी।
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन और विकास के मॉडल को जनता ने स्वीकारा है... भाजपा को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जो सफलता मिली है, कांग्रेस को जनता ने मात दी है, यह दर्शाता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की… pic.twitter.com/gcnEdU6y6j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
03/12/2023
6:22:55 pmAssembly Election Result 2023 LIVE: भाजपा मुख्यालय पहुंचे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।
#WATCH | BJP National President JP Nadda arrives at the party headquarters in Delhi as the party leads in Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Rajasthan elections
#ElectionResults pic.twitter.com/eWcMj7hsr5
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
6:03:39 pm Assembly election result 2023 live: मनोहर लाल बोले- यह भाजपा के लिए बड़ी जीत
राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, भाजपा को तीन राज्यों- मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत मिला है। तेलंगाना में भी हम भाजपा की जीत मान रहे हैं, क्योंकि वहां पहले भाजपा की सिर्फ एक सीट थी, लेकिन इस बार हमारी सीटों की संख्या वहां भी बढ़ी है। यह भाजपा के लिए बड़ी जीत है।
#WATCH | Hisar: Haryana CM Manohar Lal Khattar says, "The election results of the four states are coming...BJP has achieved a clear-cut majority in three states...Even in Telangana we are winning and might get double digits..." pic.twitter.com/39kVohw2Z3
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
5:54:32 pm Vidhan sabha Chunav result: चुनाव आयोग ने तेलंगाना के DGP को किया निलंबित
निर्वाचन आयोग ने रविवार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि डीजीपी ने मतगणना के दौरान डीजीपी ने राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश भागवत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी के आवास पर मुलाकात की।
03/12/2023
5:47:39 pmElection Results 2023 LIVE: शाह बोले- 'जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी'
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं। आज के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति में बांटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं। नया भारत पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस पर वोट देता है। इस अपार समर्थन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता को नमन करता हूं। भाजपा की इस भव्य विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई।
जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं...
आज के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति में बाँटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं...नया भारत पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस पर वोट देता है।
इस अपार समर्थन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता को…
— Amit Shah (@AmitShah) December 3, 2023
03/12/2023
5:43:47 pm Assembly Election Result: राहुल बोले- विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार स्वीकार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पर कहा कि तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं - विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2023
03/12/2023
4:53:07 pmAssembly Election Result 2023 LIVE: हमें ना रुकना है, ना थकना हैः पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि मैं लोगों को भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है।
03/12/2023
4:52:38 pmAssembly Election Result 2023 चुनाव परिणाम पर पीएम मोदी का आया बयान
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी का बयान सामने आया है। पीएम ने जनता के नाम संदेश लिखा कहा, चुनावी परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों को हृदय से धन्यवाद करता हूं।
03/12/2023
4:28:02 pmRajasthan Election: राज्यवर्धन राठौड़ बड़े अंतर से जीते
राजस्थान के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ चुनाव जीत गए हैं। राठौड़ ने 50,167 वोटों के अंतर से जीत हासिल की और उन्हें कुल 1,47,913 वोट मिले।
03/12/2023
4:13:18 pmRajasthan Election Result 2023 टोंक से जीते सचिन पायलट, 1 लाख से ज्यादा वोट मिले
Rajasthan Election Result 2023 टोंक से कांग्रेस नेता सचिन पायलट चुनाव जीत गए हैं। पायलट 29,475 वोटों से जीते हैं। पायलट को कुल 1 लाख 5 हजार 512 वोट मिले।
03/12/2023
4:02:10 pmAssembly Election Result नित्यानंद राय बोले- मोदी है तो मुमकिन है का नारा सही साबित हुआ
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को मिली बढ़त पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह सिर्फ पीएम मोदी का मैजिक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का काम और नाम घर-घर तक पहुंच गया है और जनता ने मोदी है तो मुमकिन है के नारे को सही साबित कर दिया है।
#WATCH | Delhi: On BJP's lead in Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Rajasthan, Union Minister Nityanand Rai says, "It is only because of PM Modi's name. The work and the name of PM Modi have reached every house... The people have trusted the slogans of 'Har Har Modi, Ghar Ghar… pic.twitter.com/BQnduDLyzX
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
3:41:29 pmMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में भाजपा 166 सीटों पर आगे हुई
Madhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में भाजपा 166 सीटों पर आगे हो गई है। कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
3:28:10 pmTelangana: 'ये नहीं सोचा था', तेलंगाना के रुझानों में BRS को पिछड़ता देख मंत्री केटीआर का आया बयान
तेलंगाना में बीआरएस को पिछड़ता देख मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव ने कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। राव ने कहा कि बीआरएस को सरकार के लगातार दो कार्यकाल देने के लिए तेलंगाना के लोगों का आभारी हूं। आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं, लेकिन निश्चित रूप से निराश हूं क्योंकि यह हमारे लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
03/12/2023
3:10:26 pmAssembly Election Result LIVE: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ये नाम सीएम पद की रेस में
मध्यप्रदेश में तीन नाम अभी सीएम पद की रेस में हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तौमर, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है। राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया, दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौर और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का नाम सीएम रेस में माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम शामिल है।
03/12/2023
2:56:04 pmवसुंधरा राजे झालरापाटन से जीतीं
बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान की झालरापाटन विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है।
03/12/2023
2:15:29 pmAssembly Election Result 2023 मोदी मैजिक फिर काम कियाः स्मृति ईरानी
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की बड़ी बढ़त पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता स्मृति ईरानी का बयान आया है। ईरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी केवल की थी और लोगों ने उसपर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मोदी मैजिक आखिर एकबार फिर दिखा है।
03/12/2023
2:05:18 pmElection Result कांग्रेस को सनातन धर्म को गाली देना पड़ा भारी, अब आत्ममंथन की जरूरतः पूनावाला
तीन राज्यों में पीछे चल रही कांग्रेस को राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने आत्ममंथन की सलाह दी है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म को गाली देना भारी पड़ गया है।
#WATCH | Political analyst Tehseen Poonawalla says, "First of all, I would like to congratulate Congress on winning the Telangana elections. But Congress needs to introspect on why they lost in Chhattisgarh, Madhya Pradesh, and Rajasthan... I think the biggest reason for this… pic.twitter.com/2S9jjAYK2G
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
1:38:40 pmElection Result शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मनाई खुशी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की बढ़त मिलने पर मिठाइ खिलाई और एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी मनाई।
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan and state BJP president VD Sharma exchange sweets and hug each other as the party leads in #MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/ytQsT5UjEe
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
1:29:41 pmElection Result 2023 दिल्ली मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों के रुझानों में पार्टी को बड़ी बढ़त के बाद दिल्ली मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
#WATCH | BJP workers celebrate at the party headquarters in Delhi as the party leads in Madhya Pradesh, Chhattisgarh and Rajasthan elections.#ElectionResults pic.twitter.com/ePX623KTjz
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
1:25:21 pmChhattisgarhh Election Result 2023 छ्त्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम चल रहे पीछे
Chhattisgarhh Election Result 2023 छ्त्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबीकापुर सीट से 1623 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
03/12/2023
1:22:41 pmAssembly Election Result 2023 दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा सीट से पीछे
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चाचौड़ा सीट से पीछे चल रहे हैं। लक्ष्मण सिंह 9768 वोटों से भाजपा की प्रियंका पेंची से पीछे चल रहे हैं।
03/12/2023
1:15:10 pmElection Result Live मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नरेंद्र सिंह तोमर पिछड़े
मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी में भी दो केंद्रीय मंत्री अपनी सीट से पिछड़ते दिख रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 19 में से 8 राउंड होने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर 1667 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते 50522 वोटों से पीछे हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतू पटवारी राऊ सीट से 14735 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
03/12/2023
12:48:44 pmAssembly Election Result 2023 LIVE 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ नौवें दौर की गिनती के बाद 15,623 वोटों से आगे चल रहे हैं। कमलनाथ को अब तक कुल 57895 वोट मिले हैं।
03/12/2023
12:39:39 pmAssembly Election Result 2023 LIVE: एक अकेला 'मोदी' सब पर भारी, BJP ने जारी किया वीडियो
तीन राज्यों में बड़ी जीत मिलती देख भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेता संबित पात्रा और स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर कर तंज कसा और कहा एक अकेला मोदी सब पर भारी।
एक अकेला सब पर भारी! pic.twitter.com/g5Tck1R777
— Smriti Z Irani (@smritiirani) December 3, 2023
03/12/2023
12:23:22 pmAssembly Election Result 2023 LIVE छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी जीत की ओर
छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा को 54 तो कांग्रेस को 34 सीटें मिलती दिख रही है।
03/12/2023
12:13:41 pmMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्य प्रदेश में भाजपा को 157 सीट
Madhya Pradesh Election Result 2023 मध्य प्रदेश में भाजपा 157 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस पर 70 सीटों पर सिमट कर रह गई है।
03/12/2023
12:01:17 pmAssembly Election LIVE: छत्तीसगढ़ में भाजपा फिर आगे, चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी मिल रहा बहुमत
चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस बड़े अंतर से पीछे हो गई है। यहां भाजपा को 52 तो कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
11:37:45 amChhattisgarhh Election Result 2023 चुनाव आयोग के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ में फंस रहा पेंच
Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 44 तो कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है।
03/12/2023
11:20:00 amMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में भाजपा अब 136 सीटों पर आगे
Madhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में भाजपा अब 136 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 93 सीटों पर आगे चल रही है।
03/12/2023
11:12:36 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में 10 सीट का अंतर
छत्तीसगढ़ में भाजपा अब 49 सीटों पर आगे हो गई है। कांग्रेस 10 सीट पीछे यानी 39 सीटों पर आगे है। दो सीटों पर निर्दलीय विधायक आगे हैं।
03/12/2023
10:59:45 amMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में 139 सीटों पर आगे चल रही भाजपा
Madhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर है। भाजपा 139 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 90 सीट पर आगे है।
03/12/2023
10:41:15 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी बढ़त
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है। भाजपा 34 तो कांग्रेस 28 पर आगे है। आंकड़े सुबह 10.40 बजे तक के हैं।
03/12/2023
10:34:39 amAssembly Election Result 2023 LIVE छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा उलटफेर, भाजपा 48 सीटों पर आगे
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा 48 सीटों तो कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है।
03/12/2023
10:27:23 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को रुझानों में 44 सीटें मिल रही है।
03/12/2023
10:15:47 amRajasthan Election Result 2023 राजस्थान में भाजपा 130 और कांग्रेस 61 सीटों पर आगे
राजस्थान के रुझानों में भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा को 130 और कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
10:11:34 amMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझान
मध्य प्रदेश में ये है चुनावी आंकड़े
भाजपा-151
कांग्रेस-78
अन्य-1
कुल सीटें
230
बहुमत 116
सुबह 10.05 बजे तक के आंकड़े
03/12/2023
10:01:06 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत
छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिल गया है। रुझानों में BJP को 46 और कांग्रेस को 41 सीटें मिलती दिख रही है।
03/12/2023
9:54:39 amMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश के रुझानों में 135 सीटों पर भाजपा आगे
मध्यप्रदेश के रुझानों में 135 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस 91 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
9:46:59 amAssembly Election Result छत्तीसगढ़ के पाटन से सीएम भूपेश बघेल पीछे, राजस्थान के टोंक से पायलट पीछे
Assembly Election Result छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। राजस्थान के टोंक से सचिन पायलट पीछे हो गए हैं।
03/12/2023
9:39:36 amAssembly Election Results 2023 LIVE छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर
Assembly Election Results 2023 LIVE छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर रह गई है। भाजपा को 45 तो कांग्रेस 43 सीट पर आगे है।
03/12/2023
9:34:34 amAssembly Election Results 2023 LIVE छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकली
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अब कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा 40 तो कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
9:31:42 amMadhya Pradesh Election Result 2023 शिवराज बोले- मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी
रुझानों के बाद शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने को तैयार है।
03/12/2023
9:24:22 amMadhya Pradesh Election Result 2023 छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे हुए
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद कमलनाथ पीछे चल रहे है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है।
03/12/2023
9:18:39 amTelangana Election Result 2023 तेलंगाना के सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। सीएम केसीआर अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
03/12/2023
9:16:21 amElection Results 2023 LIVE: एमपी और राजस्थान में भाजपा को बहुमत
भाजपा को एमपी और राजस्थान में बहुमत मिल गया है। एमपी में भाजपा को 117 तो कांग्रेस 90 पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा को 105 तो कांग्रेस 80 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
9:11:59 amElection Results 2023 LIVE राजस्थान में भाजपा 4 सीट पर आगेः चुनाव आयोग
चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान में भाजपा 4 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस केवल एक सीट पर आगे है।
03/12/2023
9:06:03 amElection Results 2023 LIVE: मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों 91 सीटों पर आगे चल रही है।
03/12/2023
8:57:36 amRajasthan Election Result 2023 BJP ने राजस्थान के रुझानों में बुहमत पाया
Rajasthan Election Result 2023 राजस्थान के रुझानों में BJP ने बुहमत पा लिया है। भाजपा 199 में से 100 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
8:53:34 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। कांग्रेस 40 सीटों तो भाजपा 30 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
8:45:49 amTelangana Election Result 2023 तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब पहुंच गई है। तेलंगाना में कांग्रेस को 55 सीटे तो बीआरएस 35 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
8:43:12 amMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा को एमपी में 75 तो कांग्रेस 60 सीटों पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 50 पर आगे है।
03/12/2023
8:36:47 amAssembly Election Results 2023 LIVE मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उलटफेर
एमपी और छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस आगे निकल गई है। राजस्थान में दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।
03/12/2023
8:34:12 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमाल
Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे निकलती दिख रही है। भाजपा को 30 तो कांग्रेस 29 सीट पर आगे है।
03/12/2023
8:31:14 amAssembly Election Results 2023 LIVE राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकली
Election Results 2023 LIVE राजस्थान और एमपी में भाजपा आगे निकल गई है। एमपी में भाजपा को 58 और कांग्रेस 51 सीट पर आगे है। वहीं, राजस्थान में भाजपा 60 तो कांग्रेस 48 सीटों पर आगे है।
03/12/2023
8:27:43 amMadhya Pradesh Election Result 2023 नतीजों से पहले दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा
Madhya Pradesh Election Result 2023 नतीजों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है| कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं, 130 प्लस सीटें आने वाली है।
03/12/2023
8:20:58 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 23 सीटें
Chhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। कांग्रेस को 23 सीटें और भाजपा 18 सीटों पर है।
03/12/2023
8:19:00 amMadhya Pradesh Election Result 2023 मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा को 230 में से 45 सीटें मिलती दिख रही है।
03/12/2023
8:17:27 amTelangana Election 2023: तेलंगाना में कांग्रेस को बीआरएस से बढ़त
तेलंगाना में कांग्रेस को बीआरएस से बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस को 15 तो बीआरएस को 12 सीटें मिलती दिख रही है।
03/12/2023
8:14:49 amChhattisgarhh Election Result 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को शुरुआती रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है।
03/12/2023
8:10:46 amंAssembly Election Results 2023 राजस्थान और एमपी में भाजपा-कांग्रेस में कांट की टक्कर
Assembly Election Results 2023 राजस्थान और एमपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांट की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस और भाजपा को एमपी में 18 सीटें और राजस्थान में भी दोनों को 20 सीटें मिल रही है।
03/12/2023
8:08:29 amRajasthan Election Results 2023 LIVE शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा आगे
शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को दो तो कांग्रेस को तीन सीटें मिली है।
03/12/2023
7:58:13 amVidhan Sabha Election result 2023 live नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने मनाना शुरू किया जश्न
Vidhan Sabha Election result 2023 live चार राज्यों के चुनावी परिणाम आने से पहले ही दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनने लगा है। पार्टी के कार्यकर्ता संगीत और नृत्य करते दिख रहे हैं।
#WATCH | Music, dance and celebrations outside the Congress headquarters in Delhi, ahead of the counting of votes for the four-state elections. pic.twitter.com/ex9OmkBwFQ
— ANI (@ANI) December 3, 2023
03/12/2023
7:27:55 am कांग्रेस तेलंगाना में जीतेगी 75-95 सीटे: मल्लू रवि
Election Results 2023 LIVE: तेलंगाना चुनाव के फैसले के दिन हैदराबाद में कांग्रेस नेता मल्लू रवि ने दावा किया है कि कांग्रेस राज्य में 75-95 सीटें जीतेगी। बीआरएस को 15-20 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 6-7 सीटें मिल सकती हैं।
03/12/2023
7:24:16 amएमपी में 135 से 175 के बीच में सीटें जीतेगी कांग्रेस: पीसी शर्मा
Chunav Results 2023 Live: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जल्द ही सामने होंगे। इस बीच भोपाल में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का कहना है कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में 135-175 सीटें जीतेगी।
03/12/2023
7:21:39 amआज सच्चाई की जीत होगी: कांग्रेस कार्यकर्ता
VidhanSabha Chuanv Result 2023: विधानसभा चुनावों की गिनती से पहले, एक कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के सामने खड़ा है। उसने दावा किया कि आज सच्चाई की जीत होगी।
03/12/2023
6:40:48 amनतीजों से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर फोड़े पटाखे
Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थक कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और जमकर पटाखे फोड़े।
03/12/2023
6:26:12 amहैदराबाद में बढ़ी सुरक्षा
Telangana Chunav Result 2023 LIVE: हैदराबाद में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।
03/12/2023
6:24:40 amनतीजों के बाद अगली पारी खेलने की तैयारी में कांग्रेस
Chunav Results 2023 LIVE: चार राज्यों के परिणाम आज आ रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने तैयारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश के लिए चार केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय करेंगे। इनमें अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चौहान, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे शामिल हैं।
03/12/2023
6:20:20 amElection Results 2023 LIVE: जल्द शुरू होगी मतगणना
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के लिए मतगणना शुरू होने का दिन नजदीक है। जल्द ही मतगणा शुरू होगी।
03/12/2023
5:59:35 amतेलंगाना में केसीआर और कांग्रेस आमने सामने
Election Results 2023 LIVE: अन्य राज्यों की तरह तेलंगाना में भी चुनाव परिणामों को लेकर काफी उत्साह है। यहां केसीआर ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के पसीना बहाया है तो राह में चुनौती बनकर कांग्रेस खड़ी है।
03/12/2023
5:20:31 amकुछ ही समय में होगी मतगणना
Assembly Election Results 2023 LIVE मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटों की गिनती रविवार को सुबह सात बजे से शुरू होगी और देर शाम तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी कि किस राज्य में किसके पक्ष में जनादेश रहा है।
03/12/2023
4:04:22 amElection Results 2023 LIVE: मतगणना की सभी तैयारियां हुई पूरी
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार प्रदेशों के नतीजे आज घोषित होंगे। मतगणना को लेकर सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। काउंटिंग सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों के लिए आज का दिन खास है। हर राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होगा, ऐसी कयासें लगाई जा रही हैं।
03/12/2023
2:52:27 amAssembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में
बाकी चार राज्यों में से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है और मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है। तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सत्ता में है।
03/12/2023
1:46:23 amमिजोरम में कल होगी मतगणना
Mizoram Election Result 2023 Live मिजोरम की मतगणना भी 3 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन इसे 4 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया क्योंकि ईसाई बहुल राज्य मिजोरम के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है।
03/12/2023
12:46:29 amआज सुबह आठ बजे शुरू होगी गिनती
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
02/12/2023
11:44:12 pmRajasthan Result Live: रंधावा ने कही ये बड़ी बात
कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उम्मीदवार जोश में हैं। हमें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा है। हमारा नेतृत्व मजबूत है।
02/12/2023
10:26:12 pmElection Results 2023 LIVE: गहलोत का दावा- राजस्थान में कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस कल आने वाले चुनावी नतीजों में स्पष्ट बहुमत पाएगी।
02/12/2023
10:23:52 pmAssembly Election Results 2023 LIVE राजस्थान में मतगणना से पहले ही कांग्रेस ने रणनीति तैयार की
राजस्थान में कल होने वाली मतगणना से पहले ही कांग्रेस ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक की।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: CM Ashok Gehlot, State In-charge Sukhjinder Singh Randhawa and PCC Chief Govind Singh Dotasra hold a meeting with the party candidates through video conferencing, ahead of the vote counting tomorrow pic.twitter.com/i4sELADCY6
— ANI (@ANI) December 2, 2023
02/12/2023
10:08:15 pmElection Results 2023 LIVE कांग्रेस ने चारों राज्यों के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
कांग्रेस ने राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल आने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
02/12/2023
9:52:49 pmElection Results 2023 LIVE: मध्यप्रदेश मे भाजपा की ही सरकार बनेगीः सिंधिया
Election Results 2023 LIVE मध्यप्रदेश में कल आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जीत का दावा किया है। सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी और शिवराज के कामों को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।
02/12/2023
8:59:02 pmElection Results 2023 राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में होगा कड़ा मुकाबला
राजस्थान के चुनावी परिणाम कल आने हैं। एग्जिट पोल की माने तो राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला होगा।
02/12/2023
8:55:52 pmElection 2023 Results LIVE मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी रिजल्ट यहां देखें
Election 2023 Results LIVE मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी रिजल्ट कल आने वाले हैं। कल यहां सबसे पहले नतीजे दिखेंगे।