Good News: अब घर बैठे फ्री में बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संशोधन की भी टेंशन खत्म

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए इन सुविधाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 12:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 12:52 PM (IST)
Good News: अब घर बैठे फ्री में बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संशोधन की भी टेंशन खत्म
Good News: अब घर बैठे फ्री में बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संशोधन की भी टेंशन खत्म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन निशुल्क जारी करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को स्थायी समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब नाम जोड़ने या फिर संशोधित करने की सारी प्रक्रिया घर बैठे ही ऑनलाइन की जा सकेगी।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय ने बताया कि लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए इन सुविधाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन लिया जाना वाला शुल्क भी खत्म किया जा रहा है।

इससे पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगते थे शुल्क

इसस पहले जन्म प्रमाण पत्र के लिए 21 तो मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 11 रुपये लगते थे। इसके अलावा नाम संशोधन के लिए लगने वाली सात रुपये की फीस भी निगम ने हटाने की मांग की है। पंजीयक जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से मंजूरी मिलने के बाद निगम इस फीस को भी माफ कर देगा।

अब अस्पताल में ही मिलेगी सुविधा

रणधीर सहाय ने बताया कि फिलहाल 30 फीसद प्रमाण पत्र ही ऑनलाइन डाउनलोड हो रहे हैं। अब अस्पताल में जन्म या मृत्यु होती है तो उसे वहीं पर ही एक रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाएगा। जिसके माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि यह सुविधा अभी मिलने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि निगम फिलहाल इस सॉफ्टवेयर को डिजाइन कर रहा है।

दरअसल, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की तरफ से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। नगर निगम की इस सुविधा से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे अब लोगों को भाग दौड़ से निजात तो मिलेगी ही साथ में पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। बता दें कि दिल्ली में अगले साल जनवरी या फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। नगर निगम में भाजपा का कब्जा है। 

ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया अकाउंट को आधार से जोड़ने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दाखिल

chat bot
आपका साथी