किरण बेदी को हराने वाले एसके बग्गा ने फिर कृष्णा नगर में लहराया आप का परचम

साल 2015 के चुनाव में किरण बेदी को चुनाव हराने वाले एसके बग्गा ने इस बार फिर बीजेपी के प्रत्याशी को चुनाव में हराया।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 03:04 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 03:04 PM (IST)
किरण बेदी को हराने वाले एसके बग्गा ने फिर कृष्णा नगर में लहराया आप का परचम
किरण बेदी को हराने वाले एसके बग्गा ने फिर कृष्णा नगर में लहराया आप का परचम

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में इस बार एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जिन सीटों पर भाजपा के सांसदों का कब्जा था, वहां भी आम आदमी पार्टी के चुनाव जीते हैं। वैसे तो दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा था मगर उस हिसाब से विधानसभा के चुनाव में उनको जीत नहीं मिल पाई।

इसका एक मतलब साफ है कि दिल्ली के वोटर स्थानीय मुद्दों पर आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं और केंद्र में वो नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं, इस वजह से जब लोकसभा के चुनाव होते हैं तो वो सारा वोट एकतरफा भाजपा को पड़ जाता है और जब विधानसभा के चुनाव होते हैं तो वोटर आम आदमी पार्टी की सरकार को पसंद करते हैं और उसे जरूरी बहुमत से भी दोगुनी सीटें दे देते हैं।

साल 2015 के चुनाव में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था और साल 2020 के चुनाव में भी यही रिजल्ट सामने आया है। इस बार के चुनाव में सातों लोकसभा सीटों के जीते सांसदों ने अपना पूरा जोर लगा दिया था मगर उसके बाद भी वो अपने इलाके में अधिकतम सीटें नहीं जितवा पाए। कुछ सांसदों के इलाके में तो भाजपा का खाता भी नहीं खोला।

और तो और कांग्रेस के शासन में जो मंत्री रहे थे वो भी चुनाव में वोटरों को आकर्षित नहीं कर पाए। इससे एक बात तो साफ है कि लोकल मुद्दों पर अब वोटर किसी तरह के वायदे नहीं चाहते हैं बल्कि वो काम चाहते हैं। विकास और अपने इलाके की समस्याओं का निपटारा ही उनकी प्रमुख मांग रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं, उनकी इलाके में अच्छी पकड़ भी मानी जाती है उसके बाद भी उनके निवास स्थान वाली विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में इसी तरह से आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीता था। सांसद बनने से पहले डॉ.हर्षवर्धन इसी विधानसभा से लगातार 5 बार विधायक चुने गए, ऐसा दशा में ये माना जा रहा था कि कृष्णा नगर भाजपा का गढ़ है उसके बावजूद यहां से आम आदमी पार्टी का जीतना भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने जैसा माना जा रहा है।

सीट का इतिहास

कृष्‍णा नगर क्षेत्र को 1977 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। तब यहां से जनता पार्टी के नेता योग ध्‍यान आहुजा विधायक चुने गए। उन्‍होंने कांग्रेस के जगदीश चंदर मोंगिया को हराया था। भाजपा के डॉक्‍टर हर्षवर्धन इस सीट से लगातातर पांच बार विधायक चुने गए इकलौते नेता हैं। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के एसके बग्‍गा विधायक हैं। साल 2015 के चुनाव में एसके बग्गा ने भाजपा की प्रत्याशी किरण बेदी को चुनाव हराया था, उन्होंने दुबारा से इस सीट पर कब्जा किया है।  

chat bot
आपका साथी