Rithala Delhi Election Result 2020: रिठाला से आप प्रत्याशी मोहिंदर गोयल की जीत

Rithala Delhi Election Result 2020 रिठाला विधानसभा सीट पर आप उम्मीदवार मोहिंदर गोयल ने जीत हासिल की है ये वर्तमान समय में भी यहां से विधायक हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 07:24 AM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 05:21 PM (IST)
Rithala  Delhi Election Result 2020: रिठाला से आप प्रत्याशी मोहिंदर गोयल की जीत
Rithala Delhi Election Result 2020: रिठाला से आप प्रत्याशी मोहिंदर गोयल की जीत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Rithala Delhi Election Result 2020: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। रिठाला से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर गोयल ने जीत हासिल की है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर कर दी है। चुनाव आयोग ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आप उम्मीदवार मोहिंदर गोयल की जीत घोषित कर दी है। उन्होंने 87807 हासिल कर भाजपा को पछाड़ा है। भाजपा ने 73813 जबकि कांग्रेस को 2634 वोट हासिल हुए हैं। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 1,66,669 वोट पड़े हैं। यहां से आप विधायक मोहिंदर गोयल इस साल भी आम आदमी पार्टी की तरफ से मैदान में थे। वहीं उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मनीष चौधरी से था।

मोहिंदर गोयल ने 2015 में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा के कुलवंत राणा को 29,000 से ज्यादा वोटों से हराया। महिंदर गोयल ने 1979 में हरियाणा के हिंदू स्कूल कैथल से मैट्रिक पास की और इसके आगे उन्होंने पढ़ाई नहीं की। विधायक के अलावा वो एक कारोबारी भी हैं। इससे पहले 2008 और 2013 में हुए चुनावों में भाजपा के कुलवंत राणा को जीत मिली थी। इसके बाद 2015 में मोहिंदर गोयल ने इस सीट पर जीत हासिल की।

chat bot
आपका साथी