Delhi Assembly Election 2020: पढ़िए- भाजपा का नया फॉर्मूला, पेटी में बंद होगा टिकट चाहने वालों का भाग्य

Delhi Assembly Election 2020 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता गुप्त मतदान के जरिये अपने क्षेत्र में योग्य उम्मीदवार का चयन करेंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 08:06 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 08:06 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: पढ़िए- भाजपा का नया फॉर्मूला, पेटी में बंद होगा टिकट चाहने वालों का भाग्य
Delhi Assembly Election 2020: पढ़िए- भाजपा का नया फॉर्मूला, पेटी में बंद होगा टिकट चाहने वालों का भाग्य

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Assembly Election 2020 : भाजपा ने इस बार प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में बदलाव करने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता गुप्त मतदान के जरिये अपने क्षेत्र में योग्य उम्मीदवार का चयन करेंगे। पार्टी के रणनीतिकारों ने प्रत्याशियों के चयन में पारदर्शिता लाने और किसी तरह के विवाद से बचने के लिए यह कदम उठाया है। उन्हें लगता है कि इस प्रक्रिया से चुनावी समर में योग्य नेता उतर सकेंगे और किसी तरह की गुटबाजी भी नहीं होगी।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में टिकट चाहने वाले नेताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। पुराने नेताओं के साथ ही पार्टी में कुछ समय पहले शामिल होने वाले कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही कई सांसद और बड़े नेता अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इससे पार्टी में गुटबाजी बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं में असमंजस भी बढ़ रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेता मंडल व जिला स्तर पर नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की राय लेकर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करता था। प्रदेश चुनाव समिति इसमें संशोधन करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजता था। केंद्रीय नेतृत्व आखिरी फैसला लेता था। प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे भी कराया जाता है जिससे कि संभावित उम्मीदवारों और चुनाव को प्रभावित करने वाले मुद्दों की पहचान हो सके। इन सबके बावजूद टिकट वितरण को लेकर विवाद होना आम बात है। इस तरह के विवाद से बचने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक मतदान होगा जिसमें वहां के पार्षद, पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। वह अपनी राय लिखकर पेटी में डाल देंगे और वोट के आधार पर दावेदारी तय की जाएगी। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इससे बगावती तेवर अख्तियार करने वालों में कमी आएगी।

मतदाताओं की राय से तैयार करेंगे घोषणापत्र

भाजपा विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए मतदाताओं से सुझाव लेने का फैसला किया है। इसके लिए 49 वीडियो रथ तैयार किए गए हैं। इसमें एक पेटी भी लगाई गई है जिसमें लोग अपनी राय लिखकर डाल सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी को ईमेल और फोन से सुझाव दे सकते हैं। मेरी दिल्ली मेरा सुझाव नाम से यह अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव में भी घोषणापत्र बनाने के लिए लोगों की राय ली गई थी।

chat bot
आपका साथी