Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार में कब लगेगा ग्लैमर का तड़का? सपना चौधरी ने भी किया निराश

दिल्ली में जहां एक ओर रोजाना ताबड़तोड़ रैलियां जनसभा और रोड शो रहे हैं लेकिन अब तक प्रचार में ग्लैमर का तड़का नहीं लगा है और लगा भी है तो वह बेअसर ही रहा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 07:11 AM (IST)
Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार में कब लगेगा ग्लैमर का तड़का? सपना चौधरी ने भी किया निराश
Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार में कब लगेगा ग्लैमर का तड़का? सपना चौधरी ने भी किया निराश

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार में सिर्फ तीन दिन (मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार) शेष हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commision of India) के नियमों के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम को 5 बजे दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में जहां एक ओर रोजाना ताबड़तोड़ रैलियां, जनसभाएं और रोड शो रहे हैं, लेकिन अब तक प्रचार में ग्लैमर का तड़का नहीं लगा है और लगा भी है तो वह बेअसर ही रहा है। नेताओं की तुलना में इस बार दिल्ली फिल्मी कलाकर नदारद हैं और जो आ भी रहे हैं, वह ऐसा रंग नहीं जमा पा रहे, जिसकी लोग चर्चा कर सकें। कालका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी चोपड़ा के समर्थन में शनिवार को जरूर फिल्म अभिनेत्री नगमा ने अन्य नेताओं के पदयात्रा निकाली, लेकिन यह खबर खो गई। 

सपना चौधरी नहीं कर रहीं दिल्ली में प्रचार

यह अलग बात है कि दिल्ली के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणावी डांसर-सिंगर सपना चौधरी का नाम नहीं है, लेकिन वह चाहें तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अपने डांस कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, इसलिए वह प्रचार के लिए समय नहीं दे पा रही हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रोड शो के जरिये प्रचार किया था, लेकिन अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में नहीं। कहा जाता है कि सपना चौधरी ने ऐसा मनोज तिवारी से व्यक्तिगत संबंधों के चलते किया था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भीड़ जुटाने वाले ग्लेमरस चेहरों की जरूरत है।

लोगों को इंतजार, कब लगेगा चुनाव में भोजपुरी तड़का

वैसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन, भाजपा नेता व एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दिल्ली में आने की बात है, ये स्टार प्रचार हो सकता है अगले कुछ दिनों में नजर भी आएं। दरअसल, दिल्ली की तकरीबन 20-25 सीटों को पूर्वांचल और बिहार के लोग प्रभावित करते हैं, जो सालों से दिल्ली में रह रहे हैं। दिनेश लाल, रवि किशन, मनोज तिवारी के साथ कई अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस का इन लोगों पर खासा प्रभाव हैं, ऐसे में भाजपा के स्टार प्रचार भीड़ को खींचने का माद्दा रखते हैं। 

वहीं, पिछले दिनों भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा ने भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है, वह भी प्रचार में जुटने वाली हैं। बता दें कि स्वीटी छाबड़ा भोजपुरी के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

हेमा मालिनी और सनी देओल का भी इंतजार कर रही दिल्ली की जनता

भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब की गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और नामी एक्टर सनी देओल को भी शामिल किया है।

अब दिल्ली की जनता सनी देओल और हेमा मालिनी के आने का इंतजार कर रही है। सनी देओल युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और दिल्ली में खासे पसंद किए जाते हैं, ऐसे में अगर वह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए उतरते हैं पार्टी को जाहिर तौर पर फायदा हो सकता है।

 

बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कुछ प्रत्याशियों के पक्ष में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी प्रचार कर सकती हैं।  इसके साथ जावेद जाफरी भी AAP प्रत्याशियों के प्रचार में दिल्ली आ सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली में आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतों की गिनती होनी है। 

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी