Delhi Dwarka Election Result 2020: आम आदमी पार्टी के विनय मिश्रा ने दर्ज की जीत

Delhi Dwarka Election Result 2020 आप प्रत्याशी विनय मिश्रा ने द्वारका विधानसभा क्षेत्र के चुनावों में जीत हासिल की है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 07:21 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 10:45 AM (IST)
Delhi Dwarka Election Result 2020: आम आदमी पार्टी के विनय मिश्रा ने दर्ज की जीत
Delhi Dwarka Election Result 2020: आम आदमी पार्टी के विनय मिश्रा ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। Dwarka Delhi Assembly Election Result 2020, द्वारका विधानसभा सीट के चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के विनय मिश्रा ने जीत दर्ज की है। विनय मिश्रा को 71003 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रदुम्न राजपूत रहे, जिन्हें 56616 वोट मिले। पूर्व विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार आदर्श शास्त्री को 6757 वोट मिले।

दिल्ली की राजनीति में द्वारका विधानसभा बेहद अहम स्थान रखती है। राष्ट्रीय राजधानी का उपनगर होने के साथ ही द्वारका विधानसभा सीट पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा भी है। 

Delhi Dwarka Election Result 2020 Updates:

द्वारका विधानसभा सीट पर 10वें राउंड में आप के विनय मिश्रा 50265 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत 41766 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

द्वारका विधानसभा सीट पर सात राउंड में आप के विनय मिश्रा 36097 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत 28266 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

द्वारका विधानसभा सीट के छठे राउंड की गिनती के बाद आप के विनय मिश्रा 30227 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत 24295 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के आदर्श शास्त्री 3762 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं।

द्वारका विधानसभा सीट के पांचवे राउंड की गिनती में आप के विनय मिश्रा 24670 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत 20255 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के आदर्श शास्त्री 3350 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं।

द्वारका विधानसभा सीट के चौथे राउंड की गिनती में आप के विनय मिश्रा 19150 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत 16002 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

द्वारका विधानसभा क्षेत्र का रुझान आप के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। तीसरे राउंड के बाद आप प्रत्याशी करीब 3 हजार मतों से आगे हैं । कांग्रेस प्रत्याशी आदर्श शास्त्री यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में अभी तक नाकामयाब नजर आ रहे हैं।

द्वारका विधानसभा सीट में दूसरे राउंड की गिनती में आप के विनय मिश्रा 8996 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत 8438 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं कांग्रेस के आदर्श शास्त्री 1056 वोटों के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं।

द्वारका विधानसभा सीट के पहले राउंड की गिनती में आप के विनय मिश्रा 4847 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत 4371 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के आदर्श शास्त्री तीसरे नंबर पर है।

द्वारका विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी विनय मिश्रा ने पहले राउंड में फिलहाल बढ़त बनाई है। वह करीब 500 मतों से आगे चल रहे हैं।

पोस्टल मतों की हो रही गणना में द्वारका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदुम्न राजपूत आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी प्रदुम्न राजपूत, आम आदमी पार्टी(आप) के प्रत् से आगे चल रहे हैं।

इससे पहले द्वारका विधानसभा क्षेत्र में अभी ईवीएम से मतों की गणना शुरू नही हुई थी।

द्वारका के विधायक आदर्श शास्त्री का रिपोर्ट कार्ड देखें

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और द्वारका के विधायक आदर्श शास्त्री राजनीति में सक्रिय पिछले विधानसभा चुनाव में हुए थे। इनके पिता अनिल शास्त्री पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपूत को हराया था।

द्वारका विधानसभा के रुझान और नतीजे जानने के लिए बने रहें

chat bot
आपका साथी