Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, CM केजरीवाल का रोड शो शुरू

Delhi Election 2020 आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री ( Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 09:30 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 11:18 AM (IST)
Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, CM केजरीवाल का रोड शो शुरू
Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, CM केजरीवाल का रोड शो शुरू

नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में प्रचार की कड़ी में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री ( Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो शुरू कर दिया है। इस कड़ी में फिलहाल वह मटियाला विधानसभा क्षेत्र में AAP प्रत्याशी गुलाब सिंह यादव के समर्थन में रैली कर रहे हैं। 

बता दें कि मटियाला विधानसभा सीट से इस बार भाजपा के राजेश गहलोत का मुकाबला मौजूदा AAP के विधायक गुलाब सिंह यादव और कांग्रेस के सुमेश शौकीन से है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल मटियाला के बाद कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार आतिशी के समर्थन में रैली करेंगे।

बता दें कि कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से आतिशी उम्मीदवार, जो लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं, यह अलग बात है कि उन्हें इस चुनाव में गौतम गंभीर के हाथों पराजित होना पड़ा था। 

बता दें कि आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं और अरविंद केजरीवाल ने इस सीट पर वर्तमान प्रत्याशी अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी पर दांव लगाया है। इस सीट पर भाजपा ने ने धर्मवीर सिंह और कांग्रेस ने शिवानी चोपड़ा को बतौर प्रताशी चुनाव मैदान में उतारा है। 

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

 

chat bot
आपका साथी