Delhi Election Result 2020: देंखें- सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची

Delhi Assembly Election Result 2020 बुराड़ी से संजीव झा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद ओखला से अमानतुल्लाह खान 71 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 12:15 AM (IST)
Delhi Election Result 2020: देंखें- सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची
Delhi Election Result 2020: देंखें- सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली, ऑन लाइन डेस्क। Delhi Assembly Election Result 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव झा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को करारी शिकस्त दी।  संजीव झा को 88 हजार 158 वोटों से बड़ी जीत मिली है। 

सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वालों में ओखला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान रहे। जिन्होंने 71 हजार 827 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्म सिंह रहे।

अमानतुल्लाह खान के बाद तीसरी बड़ी जीत राजेंद्र पाल गौतम के नाम रही। राजेंद्र पाल गौतम ने 56108 वोटों जीत दर्ज की। इसके बाद चौथी सबसे बड़ी जीत मटियामहल के आप उम्मीदवार शोएब इकबाल के नाम रही। शोएब चुनाव से ठीक पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। पांचवी बड़ी जीत सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत ने दर्ज की है। 

मंत्री इमरान हुसैन ने दर्ज की बड़ी जीत

बल्लीमारन से मंत्री इमरान हुसैन ने भाजपा उम्मीदवार लता को 36172 वोटों से हराया। इसके अलावा देवली से प्रकाश जरवाल ने 40173 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को करारी मात दी। मटियामहल से शोएब इकबाल ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें 50 हजार से अधिक मतों से जीत मिली। उधर मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी लोकजनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार संतलाल को 56108 वोटों से हराया।

सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंदर चावरिया को 48052 वोटों से हराया। वहीं विकासपुरी से महेंद्र यादव ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के संजय सिंह को 40 हजार से अधिक मतों से हराया।

इन उम्मीदवारों को मिली बड़ी जीत

ओखला- अमानतुल्लाह खान (आप)- 71827

बल्लीमारन- इमरान हुसैन (आप)- 36172

देवली- प्रकाश जरवाल (आप)- 40173

मटियामहल- शोएब इकबाल (आप)- 50241

संगम विहार- दिनेश मोहनिया (आप)- 42522

सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम(आप)- 56108

सुल्तानपुर माजरा- मुकेश अहलावत (आप)- 48052

विकासपुरी- महेंद्र यादव (आप)-42058

chat bot
आपका साथी