Rally at Ramlila Maidan: दिल्ली के सांसदों ने केजरीवाल को घेरा, कई समस्याओं के लिए ठहराया जिम्मेदार

अपने भाषण में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंस राज हंस ने दिल्ली की समस्याओं के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 12:42 PM (IST)
Rally at Ramlila Maidan: दिल्ली के सांसदों ने केजरीवाल को घेरा, कई समस्याओं के लिए ठहराया जिम्मेदार
Rally at Ramlila Maidan: दिल्ली के सांसदों ने केजरीवाल को घेरा, कई समस्याओं के लिए ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। Delhi assembly Election 2020: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इससे पहले अपने भाषण में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंस राज हंस ने दिल्ली की समस्याओं के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

सबसे पहले अपने संबोधन में  गौतम गंभीर ने दिल्ली की जनता शुक्रिया अदा दिया। साथ ही कहा कि वे काम करने आए हैं, सिर्फ बोलने नहीं। गौतम ने कहा- ' मैंने चुनाव में कहा था कि मेरा लक्ष्य आप लोगों की जिंदगी बेहतर करना है। इसके लिए हमने छह माह में नींव रखी है। इस कड़ी में सीसीटीवी का कार्य किया। गाजीपुर लैंडफिल को खत्म करने के लिए काम शुरू किया है। मैं अपने कार्यकाल में इसकी ऊंचाई और इसको खत्म करना चाहता हूं। इसी के साथ पानी की समस्या पर कहा कि वह चाहते हैं कि दिल्ली वालों को साफ पानी मिले। इसके लिए हम काम करेंगे। केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए बहुत कार्य किए। पांच साल में केजरीवाल ने जनता को गुमराह किया। जो व्यक्ति एक सीट के लिए अपनी ही पार्टी की महिला की इज्जत दांव पर लगा सकता है तो वह महिलाओं की क्या इज्जत करेगा। आने वाले चुनाव में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

वहीं रैली में अन्य वक्ता उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंसराज हंस ने कहा कि लोगों का यह सैलाब मोदी जी का धन्यवाद करने आया है। वर्षों से जो मसले फंसे हुए थे वो मोदी जी ने एक झटके में हल कर दिया। आज 1731 कॉलोनियों को पास कर दिया। हम ऐसे महसूस करते थे कि जिस रेलगाड़ी में बैठे हुए थे कोई मंजिल से पहले निकाल न दे। 1731 कॉलोनियों में हर शख्श मालिकाना हक दे दिया। अयोध्या से तीन तलाक और 370 का मसला मोदी ने हल कर दिया। वैसे तो दिल्ली आज उन लोगों के हाथ में जिनकी वजह से यह दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है।

chat bot
आपका साथी