Delhi Election 2020: लोकसभा चुनाव-2019 में हारे 3 AAP नेताओं पर केजरीवाल मेहरबान, मिला टिकट

Delhi Election 2020 ठंड के बीच मंगलवार शाम को आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की गर्मी बढ़ा दी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 12:59 AM (IST)
Delhi Election 2020: लोकसभा चुनाव-2019 में हारे 3 AAP नेताओं पर केजरीवाल मेहरबान, मिला टिकट
Delhi Election 2020: लोकसभा चुनाव-2019 में हारे 3 AAP नेताओं पर केजरीवाल मेहरबान, मिला टिकट

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Election 2020: ठंड के बीच मंगलवार शाम को आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की गर्मी बढ़ा दी है। अब दबाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर है कि वह भी अपने उम्मीदवारों का एलान जल्द से जल्द करें। AAP की ओर से जो लिस्ट जारी हुई है। उसमें AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2019 में हारे तीन नेताओं पर भी दांव लगाया है। इनमें राघव चड्ढा को राजेंद्र नगर, आतिशी को कालकाजी तो तिमारपुर से दलीप पांडे को टिकट दिया गया है।  बता दें कि  दिल्ली के सबसे पॉश क्षेत्र साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से राघव चड्ढा को भाजपा के रमेश विधूड़ी ने हराया था। इसी तरह आतिशी पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट तो दिलीप पांडेय उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी हारे थे। 

जिस सीटों पर लोकसभा में हारे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जा रहा है, उन पर पहले भी आम आदमी पार्टी का ही कब्जा रहा है। ऐसे में तीनों ही वर्तमान AAP विधायकों का टिकट काटा गया है। कालकी जी से AAP विधायक अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया है तो तिमारपुर सीट से सालों से बागी चल रहे पंकज पुष्कर को दोबारा टिकट न देकर दिलीप पांडेय को उतारा गया है। इसी तरह राजेंद्र नगर सीट से विजेंद्र गर्ग का टिकट काटकर राघव चड्ढा को लड़ाया जा रहा है। 

जाहिर है कि जिन सीटों पर AAP के वर्तमान नेताओं के टिकट काटे गए हैं वहां पर बगावत तय है। ऐसे में या तो ये AAP विधायक पाला बदलेंगे या फिर निर्दलीय लड़ेंगे। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि ये वर्तमान AAP विधायक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का भी रुख कर सकते हैं। वैसे ऐसे विधायकों के लिए कांग्रेस पार्टी ज्यादा मुफीद है। बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 8 फरवरी को मतदान तो 11 फरवरी को मतगणना होनी है। 

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी