Unauthorized Colonies: AAP 16 नवंबर को मनाएगी धोखा दिवस, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 08:11 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 08:11 AM (IST)
Unauthorized Colonies: AAP 16 नवंबर को मनाएगी धोखा दिवस, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप
Unauthorized Colonies: AAP 16 नवंबर को मनाएगी धोखा दिवस, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप 16 नवंबर को भाजपा के खिलाफ धोखा दिवस मनाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा, भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों के नाम पर लोगों के साथ बड़ा धोखा कर रही है। भाजपा के नेता इसे छिपाने के लिए अलग-अलग अनधिकृत कॉलोनी का दौरा कर रहे हैं।

इसके विरोध में आप सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ धोखा नहीं रजिस्ट्री दो का नारा बुलंद करेगी और आम जनता को बताएगी की कैसे भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों के मामले में दिल्ली के लोगों से झूठ बोल रही है। इस दौरान हर विधानसभा क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों में रैलियां की जाएंगी और जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।

इसमें दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्षद, और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को भाजपा सरकार के झूठ के बारे में बताएंगे। राय ने बताया कि जब आप ने केंद्र सरकार के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के धोखे का पर्दाफाश किया तो सरकार सकते में आ गई।

इसके बाद आनन-फानन में उपराज्यपाल ने डीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मुद्दे पर पर्दा डालने की कोशिश की। अब हालत यह है कि न तो केंद्र सरकार और न ही एलजी साहब ये बता रहे हैं कि अनधिकृत कॉलोनियों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा या नहीं? यह पहली बार नहीं है जब जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा हो। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट बांटे पर चुनाव के बाद इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी