Delhi Assembly Election 2020 Women Candidates: सभी दलों में बढ़ी महिला प्रत्याशियों की भागीदारी, मगर जीत रही 'आप' के नाम

Delhi Assembly Election 2020 Women Candidates सभी महिला प्रत्याशियों के नतीजे देखें तो अभी तक के रुझानों के अनुसार सफलता सिर्फ़ आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवारों को ही मिलती दिख रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 07:27 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020 Women Candidates: सभी दलों में बढ़ी महिला प्रत्याशियों की भागीदारी, मगर जीत रही 'आप' के नाम
Delhi Assembly Election 2020 Women Candidates: सभी दलों में बढ़ी महिला प्रत्याशियों की भागीदारी, मगर जीत रही 'आप' के नाम

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में राजनीतिक दलों ने इस बार अधिक महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया। 2015 के मुकाबले तीनों प्रमुख दलों ने इस बार ज़्यादा महिला प्रत्याशियों को टिकट दिये। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, मगर आम आदमी पार्टी की आंधी में बीजेपी और कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों को निराशा ही हाथ लगी है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कुल 70 विधानसभा सीटों में से 24 पर महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा।

चुनावों में भले कांग्रेस का खाता ना खुला हो, मगर महिला उम्मीदवारों को टिकट देने के मामले में देश की सबसे पुरानी पार्टी अव्वल रही। कांग्रेस ने सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। आम आदमी पार्टी ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 6 महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया।

2015 में तीनों दलों ने 19 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था, जिनमें बीजेपी ने 8, आप ने 6 और कांग्रेस ने 5 को टिकट दिये थे। ज़ाहिर है कि कांग्रेस ने 2015 के मुकाबले अपने महिला प्रत्याशियों की संख्या लगभग डबल कर दी थी। बीजेपी और आप ने भी महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ाई।  

अब अगर इन सभी महिला प्रत्याशियों के नतीजे देखें तो आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज़ की है। महिला प्रत्याशियों वाली आठ में से सात सीटें आप ने जीत ली हैं। सिर्फ़ रोहतास नगर की सीट भाजपा के खाते में गयी है। इस सीट पर भाजपा के जीतेंदर महाजन ने 73 हज़ार से ज़्यादा वोट हासिल किये, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं आप की सरिता सिंह को 60 हज़ार से अधिक वोट मिले। कांग्रेस से चुनाव लड़ रहीं सभी महिला प्रत्याशी चुनाव हार चुकी हैं। शालीमार बाग की बंदना कुमारी को छोड़कर सभी विजयी महिला प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों की संख्या 50 फीसदी से अधिक रही।

 आप की महिला प्रत्याशी आतिशी- कालकाजी- जीतीं- 52.28 फीसदी वोट मिले भावना गौड़- पालम- जीतीं- 59.15 फीसदी वोट मिले धनवती चंदाला- रजौरी गार्डन- जीतीं- 55.70 फीसदी वोट मिले राखी बिड़ला- मंगोलपुरी- जीतीं- 58.53 फीसदी वोट मिले प्रमिला टोकस- आरके पुरम- जीतीं- 52.45 फीसदी वोट मिले सरिता सिंह- रोहतास नगर- हारीं- 42.63 फीसदी वोट मिले प्रीति तोमर- त्रिनगर- जीतीं- 52.38 फीसदी वोट मिले बंदना कुमारी- शालीमार बाग- जीतीं- 49.41 फीसदी वोट मिले

भाजपा की महिला प्रत्याशी

कुसुम खत्री- महरौली- हारीं सुमनलता- नागलोई जाट- हारीं शिखा रॉय- ग्रेटर कैलाश- हारीं किरण वैद्य- त्रिलोकपुरी- हारीं लता सोढी- बल्लीमारान- हारीं रेखा गुप्ता- शालीमार बाग- हारीं

कांग्रेस की महिला प्रत्याशी शिवानी चोपड़ा- कालकाजी- हारीं पूनम आज़ाद- संगम विहार- हारीं राधिका खेड़ा- जनकपुरी- हारीं प्रियंका सिंह- आरके पुरम- हारीं नीतू वर्मा- मालवीय नगर- हारीं कृष्णा तीरथ- पटेल नगर- हारीं अन्वीक्षा जैन- बाबरपुर- हारीं अमरलता सांगवान- तिमारपुर- हारीं अलका लांबा- चांदनी चौक- हारीं आकांक्षा ओला- मॉडल टाउन- हारीं

chat bot
आपका साथी